फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Water testing lab started, heavy metals in water will be tested

Shamli News: वाटर टेस्टिंग लैब शुरू, होगी पानी के हेवी मेटल की जांच

Thu, 28 Sep 2023 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Water testing lab started, heavy metals in water will be tested
शामली में शुरू की गई अत्याधुनिक वाटर टेस्टिंग लैब। संवाद।
शामली। सिंभालका में तैयार की जा रही अत्याधुनिक वाटर टेस्टिंग लैब को शुरू करा दिया गया है। अब जिले के लोगाें को पानी के हेवी मेटल समेत अन्य पैरा मीटर की जांच के लिए मेरठ या फिर गाजियाबाद के चक्कर लगाने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। मात्र 48 घंटे के अंदर पानी के सभी पैरामीटरों की जांच की जा सकेगी।
विज्ञापन

दरअसल, जल निगम ने रेलपार कॉलोनी में पानी के नमूनों की जांच के लिए लैब स्थापित है। मगर लैब में अत्याधुनिक सुविधाएं नहीं होने के कारण, पीएच, टर्बीडीटी, टीडीएस, टोटल हार्डनेस, आयरन, क्लोराइड आदि की जांच ही यहां पर हो पाती थी। हेवी मेटल और अन्य जांचों के लिए विभागीय अधिकारियों या फिर लोगों को जांचों के लिए मेरठ या फिर गाजियाबाद सैंपलों को लेकर जाना पड़ता था। विभागीय अधिकारियों ने अत्याधुनिक लैब के लिए विभाग को पत्र लिखा था।
विज्ञापन

लैब इंचार्ज अमित कुमार और टेक्नीशियन मनीष ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर सिंभालका में अत्याधुनिक वाटर टेस्टिंग लैब को बुधवार को शुरू करा दिया गया। जल निगम के एक्सईएन मौ. हाशिम ने लैब का जायजा लिया। मातहतों को लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। बताया कि दो टीमों की भी तैनाती कर दी गई है। लोगों को भी लैब के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- हर माह होती है 300 सैंपलों की जांच, हर साल दो बार कराएं जांच

लैब इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि हर साल 300 सैंपलों की जांच की जाती है। जिनमें स्कूलों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्र, हैंडपंप, लोगों के घरों के पानी के नमूने शामिल होते हैं। लोगों से भी अपील की है कि साल में दो बार लोगों को अपने हैंडपंप या फिर टंकी के पानी की जांच अवश्य करा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed