फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Water tanker farmer in the collectorate

कलक्ट्रेट में पानी की टंकी पर चढ़ा किसान

Sun, 20 Jan 2019 10:56 PM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 20 Jan 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
Water tanker farmer in the collectorate
farmer - फोटो : अमर उजाला
शामली। नए और पुराने संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना रविवार को भी जारी रहा। मामले में अफसरों के गंभीर न दिखाई देने से नाराज एक किसान कलक्ट्रेट में ही स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। संपूर्ण बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना जारी है। आरोप है कि सरकार के आदेशों के बावजूद अफसरों किसानों की इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। इसी से नाराज धरना दे रहे कुड़ाना गांव निवासी 60 वर्षीया किसान जयपाल सिंह सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया।
विज्ञापन


उसका कहना था कि बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिल रहा है, अफसर गंभीर नहीं है, ऐसी स्थिति में तो मर जाना बेहतर है। कुछ देर बाद ही किसान को यूनियन अध्यक्ष सवित मलिक ने समझा बुझाकर पानी की टंकी से नीचे उतारा। अध्यक्ष सवित मलिक ने कहा कि कलक्ट्रेट में पांच दिन से बेमियादी धरना चल रहा है। उन्होंने 20 जनवरी तक का समय दिया था, जो खत्म हो गया, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। सोमवार को कलक्ट्रेट में किसानों की महा पंचायत आयोजित की गई है। इसमें गन्ना आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया जाएगा।  राजेंद्र सिंह मलिक ने संपूर्ण बकाया भुगतान चीनी मिलों से कराने की मांग की है।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य रूप से बुढ़ियान खाप के चौधरी जसवीर सिंह, कालखंडे खाप के चौधरी संजय कालखंडे, बहावड़ी थांबेदार श्याम सिंह, लांक थांबेदार रविंद्र मुखिया, सगीर त्यागी, इसरार त्यागी, अकलीम, फुरकान, बलवा के पूर्व प्रधान हासिम, अकबर अली, चौधरी श्याम सिंह, किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मनोज पंवार, जयवीर सिंह कुड़ाना, भोपाल सिह, संजीव लिलौन, रणवीर सिंह, अकबर अली, श्याम सिंह गुर्जर, इसरार त्यागी मौजूद रहे। संचालन जगवीर सिंह फौजी ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed