फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Water tank not built in Kirori, first laid pipeline

Shamli News: किरोड़ी में नहीं बनी पानी की टंकी, पहले बिछा दी पाइप लाइन

Sun, 04 Dec 2022 07:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Water tank not built in Kirori, first laid pipeline
शामली क्षेत्र के गांव करौडी में क्षतीग्रस्त सडक - फोटो : SHAMLI
किरोड़ी में नहीं बनी पानी की टंकी, पहले बिछा दी पाइप लाइन
विज्ञापन

शामली। गांव किरोड़ी में जल जीवन मिशन योजना के तहत 273.74 लाख की लागत से बिछाई जा रही पाइप लाइन का कार्य पूर्ण होने के बावजूद ग्रामीणों को स्वच्छ पीने का पानी तक की सुविधा तक नहीं मिल सकी है। इसका कारण है कि वहां ठेकेदार ने बोरिंग का कार्य अधूरा छोड़ दिया है। साथ ही वहां टंकी बनाने के लिए कार्य तक शुरू नहीं किया है। इतना ही नहीं जो खड़ंजा उखाड़े गए थे, उनको ठीक तक नहीं किया गया है। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
किरोड़ी गांव में जल निगम ने जल जीवन मिशन के तहत दो करोड़ 73 लाख 74 हजार रुपये की लागत से टंकी व लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया था। ताकि ग्रामीणों को हैंडपंप के पानी पर निर्भर न होना पड़े और उनके घरों तक टंकी की लाइन बिछाकर पानी की सुविधा दी जा सके, लेकिन किरोड़ी गांव में ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। पांच माह पहले गांव में पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है, मगर बोरिंग का कार्य अभी तक पूरा तक नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि बोरिंग के कार्य को पांच माह से अधूरा छोड़कर ठेकेदार व उसके कर्मचारी लापता हैं। जिस स्थान पर बोरिंग किया गया था, वहां पानी टंकी का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं किया गया है। इससे लगता है कि अभी इस कार्य में अधिक समय लग सकता है और ऐसे में अभी तक ग्रामीणों को स्वच्छ जल मिलने की उम्मीद नहीं है। उन्हें अभी पानी के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

--
खडंजा उखाड़ा, ग्रामीण परेशान
किरोड़ी गांव में कश्यप बस्ती के खड़ंजा उखाड़ दिए गए हैं और इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को रात में अधिक परेशानी होती है। वहां अंधेरा होने के कारण ठोकर लगकर ग्रामीण चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नहीं मिल रही पानी की सुविधा
जगमेहर ने बताया कि उनको टंकी का पानी बिछाने का आश्वासन देकर लाइन बिछाई गई थी, लेकिन आज तक उनको पानी की सुविधा नहीं मिल सकी है। इससे काफी दिक्कत हो रही है।
--
पांच माह से अधूरा कार्य
अशोक का कहना है कि पांच माह से पानी का इंतजार किया जा रहा है। उनके घर के पास कनेक्शन देने के लिए पाइप लाइन निकाल दिए गए। ठेकेदार अब इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।

----
खडंजा उखड़ने से परेशान
चतरपाल ने कहा कि ठेकेदार ने खड़ंजा उखाड़ दिया है और उनको काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इससे यहां ठोकरें लगने से काफी दिक्कत हो रही है।
--
नींव में भर रहा पानी
संतोष ने कहा कि खडंजा उखड़ने से यहां पानी भर रहा है, जो नींव के अंदर जा रहा है। यहां पानी भरने से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
----
मकानों आई दरारें
सीमा ने कहा खडंजा उखड़ने से उनके मकानों में दरारें तक आ गई है। ठेकेदार तो लाइन बिछाकर खडंजा उखाड़कर चला गया है। अब दिक्कत उन्हें उठानी पड़ रही है।
--
कोट।
अभी किरोड़ी के मजरे में कार्य चल रहा है और वहां बोरिंग में दिक्कत आने के कारण कार्य रोक दिया गया है। जल्द ही कार्य को पूर्ण करने के लिए ठेकेदार को आदेश दिए जा रहे हैं। बोरिंग ठीक कराने के बाद टंकी का निर्माण कराकर ग्रामीणों को स्वच्छ पानी दिया जाएगा। - शमीम जेई जल निगम

शामली क्षेत्र के गांव करौडी में क्षतीग्रस्त सडक

शामली क्षेत्र के गांव करौडी में क्षतीग्रस्त सडक- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव करौडी में अधूरा पडा पानी की टंकी का कार्य

शामली क्षेत्र के गांव करौडी में अधूरा पडा पानी की टंकी का कार्य- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव करौडी में पानी की टंकी से सम्बधित परिचर्चा फोटो जसमेर सिंह

शामली क्षेत्र के गांव करौडी में पानी की टंकी से सम्बधित परिचर्चा फोटो जसमेर सिंह- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव करौडी में पानी की टंकी से सम्बधित परिचर्चा फोटो अशोक

शामली क्षेत्र के गांव करौडी में पानी की टंकी से सम्बधित परिचर्चा फोटो अशोक- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव करौडी में पानी की टंकी से सम्बधित परिचर्चा फोटो कवरपाल

शामली क्षेत्र के गांव करौडी में पानी की टंकी से सम्बधित परिचर्चा फोटो कवरपाल- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव करौडी में पानी की टंकी से सम्बधित परिचर्चा फोटो संतोष

शामली क्षेत्र के गांव करौडी में पानी की टंकी से सम्बधित परिचर्चा फोटो संतोष- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव किरोड़ी में पानी की टंकी से सम्बधित परिचर्चा फोटो सीमा

शामली क्षेत्र के गांव किरोड़ी में पानी की टंकी से सम्बधित परिचर्चा फोटो सीमा- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed