फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Water supply was smooth, the pit was not filled on the main road

Shamli News: जलापूर्ति हुई सुचारू, मुख्य मार्ग पर नहीं भरा गया गड्ढा

Tue, 27 Jun 2023 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Water supply was smooth, the pit was not filled on the main road
कैराना में मुख्य मार्ग पर खुला गड्ढा
कैराना। नगरपालिका की ओर से दो दिन पूर्व पाइपलाइन को ठीक कराकर जलापूर्ति सुचारू करा दी। लेकिन इसके बाद मुख्य मार्ग पर गड्ढा नहीं भरा जाने के कारण हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व नगर के मुख्य मार्ग पर सीओ कार्यालय के निकट नगरपालिका की मुख्य पाइपलाइन लीकेज हो गई थी, जिसे नगरपालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से खुदाई कराकर ठीक करा दिया था तथा जलापूर्ति भी सुचारू करा दी गई थी। लेकिन, इसके बाद से गड्ढा नहीं भरा गया है, जिस कारण मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों की हादसे की आशंका बनी हुई है। हालांकि, पालिका की ओर से अस्थायी रूप से रूट डायवर्ट भी किया गया है। उधर, नगरपालिका के जलकल लिपिक तासीम अली ने बताया कि जलापूर्ति सुचारू है। मिट्टी गीली है, इसलिए अभी गड्ढा नहीं भरा गया है, क्योंकि इससे पाइपलाइन फिर से लीकेज हो सकती है। इसके अलावा मौके पर पाइपलाइन का टुकड़ा भी बदलने की प्रक्रिया चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed