{"_id":"579a51014f1c1b365a21ecd8","slug":"water-level-increase-of-yamuna-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पहाड़ों पर बारिश थमने के बाद हथनी कुंड ताजेवाला से छोड़े गए एक लाख 54 हजार 96 क्यूसेक पानी का असर जिले में दिखाई देना शुरू हो गया। 24 घंटे में कैराना यमुना पुल पर 1.70 मीटर जलस्तर की बढ़ोत्तरी हुई है। सिंचाई विभाग के अधिकारी 20 सेमी. जलस्तर और बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं।
इस साल 2 जुलाई को 34 हजार क्यूसेक और 14 जुलाई को एक लाख छह हजार क्यूसेक पानी आने से उफान पर आई यमुना सामान्य नहीं हो पाई थी।
बुधवार को हथनी कुंड बैराज से एक लाख 54 हजार 96 क्यूसेक पानी यमुना मे छोड़ दिए जाने से प्रशासन अलर्ट हो गया। ताजे वाला हथनीकुंड बैराज से
यमुना नदी में छोड़े गए पानी का असर जिले मे बृहस्पतिवार सुबह दिखाई दिया।
कैराना यमुना पुल पर बुधवार की शाम को 228.50 मीटर जलस्तर रिकार्ड किया गया। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक 230.20 मीटर रिकार्ड किया गया। केंद्रीय जल आयोग के पर्यवेक्षकों का कहना है कि शुक्रवार रात तक 20 सेमी जलस्तर और बढ़ने की उम्मीद है।