फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   water level down of Yamuna river in Shamli, Minister Dinesh Khatik DM will take stock of flood affected areas

यमुना का हाल: फिलहाल थोड़ी राहत, पर बाढ़ ने मचाई थी तबाही, आज मंत्री-डीएम लेंगे बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा

Tue, 18 Jul 2023 11:25 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Jul 2023 11:25 AM IST
सार

यमुना नदी का हाल : जनपद में फिलहाल थोड़ी राहत है। लेकिन हाल ही में बाढ़ ने यहां तबाही मचाई थी। आज जिले के प्रभारी मंत्री और डीएम बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लेंगे।

विज्ञापन
water level down of Yamuna river in Shamli, Minister Dinesh Khatik DM will take stock of flood affected areas
शामली में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले सप्ताह पहाड़ी और मैदानी इलाकों में भारी बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार करते हुए 232.25 मीटर तक पहुंच गया था। बताया गया कि यमुना में खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है। शामली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से सहपत में यमुना तटबंध टूट गया था। यमुना के बाढ़ के पानी से हजारों बीघा फसल बर्बाद हो गईं थीं। 

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को भी सुबह यमुना नदी का जलस्तर 230.75 मीटर होने के बाद शाम 4:00 बजे जलस्तर घटकर 230.65 मीटर रह गया था। वही, मंगलवार सुबह यमुना नदी के जलस्तर में और गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार सुबह आठ बजे यमुना नदी का जलस्तर 230.32 मीटर पर बह रहा है। 

विज्ञापन

वहीं, हथिनी कुंड बैराज से भी मंगलवार सुबह आठ बजे यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा 43 हजार 821 क्यूसेक प्रति सेकंड चल रही थी। जिसके चलते फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है।

यह भी पढ़ें: रैपिडएक्स हादसे की बड़ी वजह आई सामने: सपोर्ट होता तो नहीं गिरता चार टन वजनी स्लैब, आठ मजदूर हुए थे घायल

आज प्रभारी मंत्री और डीएम लेंगे जायजा
बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का आज प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक और डीएम रविंद्र सिंह लक्ष्मीपुरा और अन्य बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लेंगे। किसान भी डीएम से मिलकर स्थाई समाधान और मुआवजे की मांग करेंगे।

यह भी पढ़ें: आंखों में दहशत के आंसू: बाढ़ से लगातार खराब हो रहे हालात, सामने मौत को देख भयभीत हैं लोग, अफसर हुए अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed