फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Water flow in the Yamuna has increased; 35,674 cusecs of water released from Hathnikund Barrage.

Shamli News: यमुना में बढ़ा पानी का बहाव, हथिनीकुंड बैराज से 35,674 क्यूसेक पानी छोड़ा

Sat, 08 Aug 2026 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 08 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Water flow in the Yamuna has increased; 35,674 cusecs of water released from Hathnikund Barrage.
कैराना में बहती यमुना-संवाद
कैराना (शामली)। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ने के बाद शुक्रवार सुबह यमुना में 35,674 क्यूसेक प्रति सेकंड पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन

ड्रेनेज विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 15,376 क्यूसेक प्रति सेकंड पानी छोड़ा गया था। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में 33 एमएम बारिश दर्ज होने के बाद बैराज पर पानी की आवक बढ़ गई। इसके चलते शुक्रवार सुबह आठ बजे डिस्चार्ज बढ़ाकर 35,674 क्यूसेक प्रति सेकंड कर दिया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में दोगुने से भी अधिक है।
विज्ञापन

फिलहाल यमुना का जलस्तर समुद्र तल से 229 मीटर पर दर्ज किया गया है। ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशू कुमार ने बताया कि यमुना का चेतावनी बिंदु 231 मीटर तथा खतरे का निशान 231.50 मीटर निर्धारित है। विभाग नदी के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है और फिलहाल बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed