फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Water filled around CM's venue, officers stayed till late night

बारिश ने बढाई अफसरों की टेंशन

Sat, 29 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Water filled around CM's venue, officers stayed till late night
शामली में मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व पंडाल में बरासत हुआ कीचड - फोटो : SHAMLI
सीएम के कार्यक्रम स्थल के आसपास भरा पानी, देर रात तक डटे रहे अफसर
विज्ञापन

शामली। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बारिश विलेन बन रही है। रात तक हुई बारिश से समारोह स्थल के आसपास जलभराव और कीचड़ हो गया है। देर रात तक कर्मी पानी निकालने में डटे थे। उधर, मौसम को देखते हुए भाजपाइयों के लिए भीड़ जुटाना भी आसान नहीं होगा।

शनिवार को सीएम की सभा स्थल के लिए वाटरप्रूफ टेंट लगाने का काम शुरू हुआ । काम आधा हुआ था कि बारिश हो गई। दिन में रुक-रुक कर कई बार तेज बारिश हुई, जिससे सभा स्थल के आसपास पानी भर गया। रात को फिर से बारिश हो गई, जिससे सभा स्थल के पास जलभराव और ज्यादा कीचड़ हो गई। इसी को लेकर तैयारियों में जुटे अफसर भी चिंतित हैं। देर रात तक नगर पालिका कर्मचारी और लोकनिर्माण विभाग का स्टाफ हैलीपेड और सभा स्थल के आसपास पानी निकलवाने और व्यवस्था ठीक करने में लगा था। उधर, सभा के लिए भाजपाइयों ने भी 100 बसों से लोगों को सभा स्थल पर लाने के दावे किए हैं, लेकिन मौसम को देखते हुए भाजपाई भी चिंतित हैं। देर रात तक भाजपाई भी भीड़ जुटाने के लिए भागदौड़ करते नजर आए। उन्हें भी चिंता है कि यदि मौसम ऐसा ही रहा तो भीड़ जुटाना आसान नहीं होगा लिहाजा रात तक ये सब डटे हुए थे। गन्ना मंत्री सुरेश राणा, एमएलसी वीरेंद्र सिंह के अलावा भाजपा के क्षेत्रीय और जिला स्तरीय पदाधिकारी भी देर रात तक तैयारियों में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed