फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Water entered the villagers' house due to the breaking of the ridge of Rajbhe

रजबहे की मेड़ टूटने से ग्रामीणों के घर में घुसा पानी

Thu, 16 Jun 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Water entered the villagers' house due to the breaking of the ridge of Rajbhe
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव राझड़ में रजबहे की टूटी मेड़ ठीक करते ग्रामीण। - फोटो : SHAMLI
रजबहे की मेड़ टूटने से ग्रामीणों के घर में घुसा पानी
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। गांव रांझड़ में सुबह करीब तीन बजे गांव की सड़क पर रजबहे की मेड़ टूटने से पानी भर गया। पानी लोगों के घर तक पहुंच गया। लोगों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है।
गढ़ीपुख्ता-दुल्लाखेड़ी मार्ग पर गांव के बराबर से होकर गुजरने वाले रजबहे की मेड़ टूट गई। जिससे गांव के मुख्य मार्ग के साथ तीन चार गलियों में पानी भर गया। सड़कें तालाब की तरह नजर आने लगीं। आसपास लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। मकानों की नींव दरकने से दीवार में दरारें आ गईं। सहकारी समिति के चेयरमैन योगेश चौधरी ने इसकी शिकायत बीडीओ व एसडीएम से की। मीरहसन, कंवरपाल, नौशाद अली, मोहम्मद दिलशाद, शहीद, खिलारी सिंह, भगवान दास, सहदेव, सुकेश आदि ने बताया कि रजबहे की मेड़ टूटने से गांव के रास्तों पर जलभराव हो रहा है। ग्रामीणों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। गंदे पानी के कारण मक्खी, मच्छर पैदा हो रहे हैं। जिससे बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग से नहीं पहुंचा कोई कर्मचारी
सिंचाई विभाग से कोई अधिकारी या कर्मचारी गांव के जलभराव की समस्या की सुध लेने नहीं पहुंचा है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। सड़क पर जलभराव से मकान गिरने की कगार पर हैं। ग्रामीणों की सूचना पर हल्का लेखपाल सतवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। जलभराव की समस्या को एडीएम को मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले माह की थी डीएम व सिंचाई विभाग में शिकायत
इस संबंध में ग्राम प्रधान सरोज देवी ने बताया अधिशासी अभियंता लोअर खंड पूर्वी यमुना नहर को प्रार्थना पत्र देकर अवगत करा दिया है। गांव में कई माह से रजबहे की मेड़ टूटने या ओवरफ्लो होने के कारण जलभराव हो जाता है। जिसकी शिकायत पिछले माह डीएम और सिंचाई विभाग से भी की गई थी। बावजूद भी कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed