{"_id":"5e07a2088ebc3e87b84de3ff","slug":"waste-survey-for-west-to-energy-plant-completed-shamli-news-mrt461012192","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के लिए कूड़े का सर्वे कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के लिए कूड़े का सर्वे कार्य पूरा
विज्ञापन

शामली। मुजफ्फरनगर में प्रस्तावित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के लिए घरों से निकलने वाले कूड़े की जांच का कार्य सर्वे टीम ने पूरा कर लिया है। सर्वे टीम कूड़े का आंकलन कर अपनी रिपोर्ट कंपनी के अधिकारियों को देंगी।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत नीदरलैंड की कंपनी द्वारा मुजफ्फरनगर में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने की योजना है। इस प्लांट में कूड़े से बिजली बनाई जाएगी। इस प्लांट के लिए रोजाना औसतन करीब दो हजार टन कूड़े की पूर्ति के लिए दिल्ली की आईसीयूसी कंसलटेट कंपनी की चार सदस्यीय टीम ने शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर मे कूड़े का सर्वे किया। शामली में शनिवार को पहुंची टीम ने पहले दिन शहर में अलग-अलग स्थानों से कूड़े के पांच नमूने लिए थे। इसके बाद रविवार से घर-घर से निकलने वाले कूड़े की क्वालिटी और वजन की जांच करने का कार्य शुरू किया। सर्वे टीम की सदस्य वृत्तिका ने बताया कि शुक्रवार तक चले सर्वे में शहर के करीब 300 घरों में छह दिन तक कूड़े का वजन किया गया। अलग-अलग दिनों में आए अलग-अलग वजन का औसत वजन माना जाएगा और उस परिवार के सदस्यों की संख्या के आधार प्रति व्यक्ति कूड़ा निकलने का आकलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कूड़े का औसत वजन संबंधी सर्वे कार्य पूरा हो गया है। इसकी रिपोर्ट तीन-चार दिन में तैयार कर कंपनी के अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसके बाद ही शहर से निकलने वाले कूड़े के वजन का सही पता चल सकेगा।