फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Waste disposal plant buried in files

Shamli News: फाइलों में दबा कूड़ा निस्तारण प्लांट

Mon, 09 Jun 2025 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Waste disposal plant buried in files
आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट की खबर में फोटो- सचिन कुमार।
शामली। बनत में नगर पंचायत की भूमि पर बनने वाले आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट के निर्माण की कवायद पांच साल से फाइलों में चल रही हैं जबकि धरातल पर देखा जाए तो मात्र दो गोदाम की दीवारें ही खड़ी हो पाई हैं और उन पर भी छत नहीं है। प्लांट का निर्माण न होने से शहर से निकलने वाले कूड़ा निस्तारण की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

शामली शहर से रोजाना करीब 40 टन कूड़ा निकलता है। इसके निस्तारण के लिए शासन स्तर से आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट प्रस्तावित है। करीब पांच साल पहले शासन ने प्लांट के निर्माण के लिए नगरपालिका शामली को तीन करोड़ रुपये जारी किए थे। प्लांट के निर्माण के लिए शासन ने सी एंड डीएस कंपनी को कार्यदायी संस्था नामित किया है। प्रशासन ने करीब तीन साल पहले प्लांट निर्माण के लिए बनत नगर पंचायत की एक हजार वर्ग मीटर भूमि आवंटित की ।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर नगरपालिका ने निर्माण कंपनी को पहली किस्त के 1.91 कराेड़ रुपये जारी कर दिए थे, लेकिन दो साल से अधिक समय बाद भी प्लांट का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। चयनित भूमि पर एक बड़ा व एक छोटा गोदाम के अलावा दो छोटे कमरों का निर्माण कराया गया है। गोदाम की सिर्फ दीवारें खड़ी हैं जबकि उन पर अभी छत भी नहीं लगी है। चयनित भूमि पर अभी तक न तो मिट्टी का भराव हुआ है और न ही फर्श लगा है। निर्माण पूरा होने के बाद मशीनें लगाई जाएगी, लेकिन निर्माण की सुस्त चाल को देखकर लगता है कि अभी आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट शुरू होने में अभी लंबा समय लगेगा जबकि नगरपालिका के पास कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़े के पहाड़ से उठती दुर्गंध से नागरिक परेशान
भैंसवाल रोड स्थित पालिका के डंपिंग ग्राउंड पर शहर से रोज निकलने वाला कूड़ा इकट्ठा किया जा रहा है। लंबे समय से कूड़ा इकट्ठा होने से ऊंचा पहाड़ जैसा बना हुआ है। निकट की कालोनी हरदेव नगर और अटल बिहार में रहने वाले नागरिक कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से परेशान हैं। कूड़े के अंश उड़कर घरों में आते हैं।। कई बार पालिका से शिकायत के बाद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

डंपिंग ग्राउंड के सामने कनफेक्शनरी की दुकान करने वाले मुनेश कुमार ने बताया कि पालिका की तरफ से डाले जाने वाले कूड़े से दुर्गंध आती है।दुर्गंध में सांस लेना भी मुश्किल होता है।

कीटनाशक की दुकान करने वाले सचिन कुमार ने बताया कि जब हवा हरदेवनगर काॅलोनी की तरफ चलती है तो दुर्गंध तेज आती है। कूड़े को डंपिंग ग्राउंड की दीवार से बाहर सड़क की तरफ डाल दिया जाता है तो उड़ता रहता है।
वेद विहार कालोनी निवासी तेजपाल सिंह ने कहा कि पालिका से कई बार कूड़े की समस्या के समाधान की मांग की जा चुकी है, लेकिन आज तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। डंपिंग ग्राउंड के पास से निकलते हुए भी दुर्गंध का सामना करना पड़ता है।
---

कोट

बनत में नगर पंचायत की भूमि पर आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण प्रस्तावित है। कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस कंपनी को पहली किस्त का भुगतान किया जा चुका है। प्लांट बनने के बाद कूड़े का निस्तारण शुरू होने पर समस्या का समाधान हो जाएगा।

- विनोद कुमार सोलंकी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका शामली।

आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट की खबर में फोटो- सचिन कुमार।

आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट की खबर में फोटो- सचिन कुमार।

आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट की खबर में फोटो- सचिन कुमार।

आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट की खबर में फोटो- सचिन कुमार।

आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट की खबर में फोटो- सचिन कुमार।

आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट की खबर में फोटो- सचिन कुमार।

आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट की खबर में फोटो- सचिन कुमार।

आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट की खबर में फोटो- सचिन कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed