फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Was eagerly waiting, there was happiness as soon as the result came

बेसब्री से था इंतजार, रिजल्ट आते ही छाई खुशी

Sun, 20 Mar 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Was eagerly waiting, there was happiness as soon as the result came
शामली में मेपल्स एकेडमी में सीबीएसई टर्म वन कक्षा 12 का रिजल्ट घोषित होने खुशी मनाते छात्र-छात्रा? - फोटो : SHAMLI
शामली। सीबीएसई ने कक्षा 12 की टर्म वन परीक्षा का रिजल्ट लंबे इंतजार के बाद घोषित किया है। सीबीएसई ने यह रिजल्ट स्कूलों को भेजा है। रिजल्ट घोषित होने पर विद्यार्थियों में खुशी का माहौल बन गया। सीबीएसई की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। परीक्षा से पहले विद्यार्थी इंटर की टर्म वन की परीक्षा के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शनिवार शाम सीबीएसई ने टर्म वन का रिजल्ट स्कूलों को भेज दिया। रिजल्ट जारी होने पर विद्यार्थियों में खुशी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

---
बीएसएम ने चार विद्यार्थियों ने पाए शत-प्रतिशत अंक
शामली। बीएसएम स्कूल शामली के प्रधानाचार्य राहुल चौधरी ने बताया कि कक्षा 12 का टर्म वन की परीक्षा के रिजल्ट में विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। कक्षा 12 से वाणिज्य वर्ग से तीन विद्यार्थी मोहम्मद जैद अमान, कशिश व प्रियांशी देशवाल ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

विज्ञान वर्ग में शिवाशु पंवार ने शत-प्रतिशत के साथ स्कूल टॉप कर उच्च कीर्तिमान स्थापित किया। कक्षा 12 में 42 प्रतिशत यानि 54 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जबकि 37 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह और प्रधानाचार्य राहुल चौधरी ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेपल्स में साइंस स्ट्रीम से टॉपर बनी गार्गी
शामली। मेपल्स एकेडमी में सीबीएसई टर्म वन का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने बताया कि टर्म वन का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
साइंस स्ट्रीम से गार्गी भारद्वाज ने 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस स्ट्रीम में अनु सिंह ने 90.90 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और गरिमा राठी ने 89.87 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स स्ट्रीम से सौरभ जैन 96 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, निकुंज मलिक 92 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और कार्तिक मलिक ने 90.28 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान पर रहे।
ह्यूमनिटीज स्ट्रीम से अभय पुंडीर 97 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, नंदिनी पंवार व नैंसी मलिक ने 96.47 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान और अनन्या पंवार, खुशी संजोवा व रजत तरार ने 92.35 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक मुकेश कुमार संगल, चेयरमैन विपिन संगल, प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह और शिक्षकों ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उनके अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी।

स्कॉटिश में तरूशी गर्ग बनी स्कूल टॉपर
शामली। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली की प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि सीबीएसई कक्षा-12 टर्म वर्म वन की परीक्षा के घोषित रिजल्ट में स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। छात्रा तरूशी गर्ग ने 99.43 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। ईशान गर्ग व नंदनी अरोड़ा ने संयुक्त रूप से 99.39 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान और पायल ने 96.88 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के छह विद्यार्थियों के अंक 95 प्रतिशत से अधिक रहे। 12 विद्यार्थियों के अंक 90 प्रतिशत से अधिक और 35 बच्चों के अंक 80 प्रतिशत से अधिक और 73 विद्यार्थियों के अंक 70 प्रतिशत से से अधिक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed