{"_id":"6223a7cc21e4b6256577961a","slug":"warning-to-stop-operation-of-private-buses-shamli-news-mrt5793887183","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बसों का संचालन ठप करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बसों का संचालन ठप करने की चेतावनी
विज्ञापन
शामली कैराना रोड पर ऑटो चालकों से वार्ता करते कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट बसों का संचालन ठप करने की चेतावनी
शामली। टेंपो-ई-रिक्शा चालकों और प्राइवेट बस संचालकों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्राइवेट बस संचालक शनिवार को डीएम से मिले और ऑटो-ई-रिक्शा के मुख्य मार्गों पर संचालन को लेकर शिकायत की। चेतावनी दी कि यदि इनका अवैध संचालन बंद नहीं किया तो वह बसों का संचालन ठप कर देंगे।
डीएम जसजीत कौर को शिकायती पत्र देते हुए प्राइवेट बस संचालकों ने बताया कि जिले मे 80 परमिट बसो का संचालन मुजफ्फरनगर, शामली, बुढ़ाना, कैराना, बिडौली मार्ग पर किया जा रहा है। प्रतिमाह हजारों का यात्री कर जमा कराया जाता है। इन मार्गों पर अनाधिकृत टेंपो व ई-रिक्शाओं का संचालन जा रहा है। जिन्हें मुख्य सड़क पर चलने की अनुमति नहीं है। परमिट के अनुसार टेंपो और रिक्शा से गांव मार्गों पर आठ किलोमीटर आना जाना किया जा सकता है। जिनका सीधा मुख्य सड़क पर संचालन नहीं हो सकता है। आरोप लगाया कि टेंपो चालक आए दिन बस के कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हैं। कुछ टेंपो व ई-रिक्शा चालकों द्वारा दबंगई दिखाते हुए गोली मारने की धमकी दी जा रही है। बस संचालकों ने चेतावनी दी है कि अनाधिकृत टेंपो व ई-रिक्शाओं के संचालन को न रोका गया तो प्राइवेट बसों के संचालन पूर्ण रूप से बंद कर दिया जायेगा। जिसके बाद पुलिस कैराना रोड पहुंची और टेंपो चालकों को समझाने का प्रयास किया। न मानने पर कुछ टेंपो चालकों को हिरासत में ले लिया। शिकायत करने वालों में योगेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।