फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Warning of movement in Mahapanchayat

महापंचायत में आंदोलन की चेतावनी

Sun, 06 Oct 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Warning of movement in Mahapanchayat
एलम में प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : SHAMLI
महापंचायत में आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

कांधला (शामली)। कस्बा एलम में दिव्यांग राशन डीलर के साथ मारपीट करने के प्रकरण में कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने पंचायत की। ग्रामीणों ने पांच दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर महापंचायत करने और जरूरत पड़ने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी गई।

कस्बा एलम मोहल्ला जवाहर नगर में दिव्यांग ज्योति के नाम से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। पांच सितंबर को मुमताज, दिलशाद, कादिर, इमराम और एक अज्ञात ने राशन की दुकान पर आकर झगड़ा किया था। आरोपियों ने ज्योति, उसकी मां सहित कई लोग घायल हो गए थे। आरोप था कि हमलावरों ने दुकान के गल्ले को लूटने की कोशिश की थी। पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन आज तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। शनिवार को मोहल्ला जवाहर नगर में जसवीर एडवोकेट के आवास पर ग्रामीणों की पंचायत हुई। पंचायत में ग्रामीणों ने में घटना में पुलिस ढुलमुल कार्रवाई का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अफसोस की बात है कि गांव की दिव्यांग बेटी और उसके परिवार पर जानलेवा हमला हुआ और पुलिस पीड़िता को न्याय नहीं दिला पा रही है। पंचायत में तय किया गया कि पांच दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर महापंचायत कर आंदोलन करने और जरूरत पड़ने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी गई है। पंचायत की अध्यक्षता जसवीर एडवोकेट व संचालन अमरपाल पंवार ने किया। इस दौरान जगबीर सिंह, विपिन, रामबीर, सतेन्द्र, जसबीर, दर्शन, जगपाल, नरेन्द्र, रविन्द्र, उदयवीर सिंह, ब्रिजेश, अमरपाल, देविन्द्र, प्रवीण, रणबीर सिंह, हरबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed