फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Warning of migration if the problem is not resolved

Shamli News: समस्या का समाधान न होने पर दी पलायन की चेतावनी

Sun, 01 Jun 2025 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Warning of migration if the problem is not resolved
कलक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते दयानंद नगर के नागरिक। स्रोत स्वय
शामली। मोहल्ला दयानंद नगर के नागरिकों ने डीएम अरविंद चौहान के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हामिद हुसैन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शुगर मिल पर राज्य सरकार की लीज पर दी गई भूमि को कब्जामुक्त करने और वहां डाली जा रही राख, मैली व खोई से उठने वाली दुर्गंध की समस्या के समाधान की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर 15 दिन में समाधान नहीं हुआ तो वे पलायन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

शनिवार को नागरिकों ने वार्ड सभासद अनिल उपाध्याय और निशिकांत संगल के साथ कलक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में अवगत कराया कि शामली में स्थित राज्य सरकार उप्र की 19 एकड़ भूमि जो दो दिसंबर 1950 को नियम व शर्तों के आधार पर सरशादीलाल एंटरप्राइजेज लिमिटेड शामली को उसकी शाखा शामली डिस्टलरी केमिकल वर्क्स से निकलने वाले पानी को सोखने के उपयोग के लिए लीज पर दी गई थी। लेकिन राज्य सरकार की करोड़ों रुपये की भूमि का उपयोग मिल से निकलने वाली राख, गन्ने की खोई से निकलने वाली बदबू और गंदगी से भरी मैली, भूस्सी और जहरीले पदार्थ डालने के लिए किया जा रहा है। इससे दयानंद नगर के लोग श्वांस, दमा, फेफड़ों के रोग, काला पीलिया और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियाें के साथ मैली से उत्पन्न मच्छरों से मलेरिया बुखार से पीड़ित हो रहे हैं।
विज्ञापन

हाल ही में खोई में लगी आग बाहर से तो बुझ गई, लेकिन अंदर ही अंदर धुआं उठता रहता है। हाल ही में बारिश से उसमें सड़न पैदा हो गई। मैली के ढेरों में बदबू आने से जीना दूभर हो गया है। पूर्व में एडीएम द्वारा स्थलीय निरीक्षण के बाद शुगर मिल अधिकारियों को मैली के ढेरों को उठाने के लिए कहा गया था। मिल अधिकारियों ने तीन दिन का समय मांगा था, लेकिन मिल अधिकारियों ने तानाशाही और हठधर्मिता दिखाते हुए कोई समाधान नहीं किया गया। नागरिकों ने जन स्वास्थ्य के हित में शुगर मिल द्वारा फैलाई जा रही गंदगी मैली, खोई व राख को हटवाने और राज्य सरकार की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की संस्तुति कर राज्यपाल उत्तर प्रदेश के संज्ञान में लाया जाए ताकि इस भूमि पर मल्टी स्टैंड पार्किंग, अंतरराज्यीय बस स्टैंड, हायर सेंटर हॉस्पिटल, कॉलेज जैसे जनहित कार्यों में प्रयोग किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों ने चेतावनी दी कि अगर 15 दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो दयानंद नगर के नागरिक पलायन करने को मजबूर होंगे। इसकी जवाबदेही शुगर मिल अधिकारियों व प्रशासन की होगी। इस दौरान छोटेलाल, रूपेश कुमार, नरेंद्र कुमार, देशराज सिंह, रणजीत, मोहित व राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed