फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Warned of hunger strike if Brijbhushan Sharan is not arrested

Shamli News: बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी न होने पर दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Fri, 05 May 2023 06:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 06:55 PM IST
विज्ञापन
Warned of hunger strike if Brijbhushan Sharan is not arrested
रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने दिल्ली पुलिस को दिया एक सप्ताह का समय
विज्ञापन

-सात मई को सभी खापों के चौधरी दिल्ली के जंतर-मंतर पर खिलाड़ियों के समर्थन में पहुंचेंगे
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि अगर एक सप्ताह में भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण शरण को गिरफ्तार नहीं किया तो दिल्ली में खिलाड़ियों के समर्थन में भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। सात मई को सभी खापों के चौधरी दिल्ली के जंतर-मंतर पर खिलाड़ियों के समर्थन में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि कुश्ती महिला खिलाड़ियों के शोषण से पूरे देश में रोष फैल रहा है।
शुक्रवार को हर्ष वर्मा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा नई दिल्ली जंतर-मंतर पर हमारे राष्ट्र के गौरव एशियाई, ओलंपिक कुश्ती में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों पर जो अत्याचार किया जा रहा है, उसे पूरा देश ही नहीं पूरा विश्व देख रहा है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी जंतर-मंतर पर पहुंचकर कुश्ती गोल्ड मेडलिस्ट बजरंग पुनिया, बॉक्सर विजेंदर सिंह, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट सहित सभी पहलवानों से मिलकर वार्ता की। साथ ही उन्हें पूरा समर्थन देकर आगे की रणनीति पर चर्चा की है। चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज हुई, लेकिन अभी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की है। उन्होंने कहा कि देश का गौरव बढ़ाने वाले भारतीय कुश्ती पहलवान आज अपने शोषण के खिलाफ न्याय के लिए धरने पर बैठे हैं। यह केंद्र सरकार के लिए बड़े शर्म की बात है। जिन खिलाड़ियों के साथ खड़े होकर प्रधानमंत्री फोटो खिंचवाते थे, आज उनकी बात सुनने को भी तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

चौ. नीरपाल सिंह ने कहा जब तक खिलाड़ियों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ समर्थन जारी रखेगा। उन्होंने चेतावनी अगर एक सप्ताह में सांसद बृजभूषण शरण को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो कुश्ती पहलवानों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस दौरान राजवीर सिंह, चौधरी मित्तरपाल पीनना, जगबीर सिंह, अमित बेनीवाल, विक्रांत निर्वाल, बाबूराम, बृजवीर सिंह, सहदेव मुखिया, रजनीश कोरी, हरेंद्र मलिक, महावीर कश्यप, अमित, विजय कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed