फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Warned of agitation if those killing protected animals are not arrested

Shamli News: संरक्षित पशुओं का वध करने वालों की गिरफ्तारी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Mon, 29 Jul 2024 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 29 Jul 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Warned of agitation if those killing protected animals are not arrested
शामली। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गांव झाल में संरक्षित पशु के अवशेष मिलने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार नहीं होते तो बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

रविवार शाम को बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और पुलिस को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गांव झाल के जंगल में संरक्षित पशुओं का वध करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो कार्यकर्ता सड़क पर आकर आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर जिला संयोजक बजरंग दल के जिला संयोजक सन्नी सरोहा, विहिप के जिलाध्यक्ष प्रदीप, विहिप के जिला उपाध्यक्ष विशाल निर्वाल, शालू राणा, गोविंदा सैनी, अर्जुन गौतम, भारत भूषण, रोहित त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed