फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wards will also have cleanliness competition

वार्डों की भी होगी स्वच्छता प्रतियोगिता

Sat, 29 Oct 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Wards will also have cleanliness competition
शामली। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत वार्ड स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले पहले तीन वार्डों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता 30 अक्तूबर से तीन नवम्बर तक चलेगी। नगर पालिका परिषद शामली के प्रशासक उद्भव त्रिपाठी ने दोनों सफाई निरीक्षकों से अपने-अपने वार्डों को नंबर वन बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शासन ने प्रतियोगिता में वार्डों के चयन के लिए कई मानक रखे हैं। इसमें सफाई व्यवस्था, ओडीएफ स्टेटस, सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों का रखरखाव व डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, कूडे़ का पृथक्करण और निस्तारण, प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग को रोकने के लिए क्रियान्वन, कूड़ा प्रबंधन और उसे कूड़ा निस्तारण केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था व पुनर्चक्रण की व्यवस्था के अलावा सड़कों, बाजारों, व्यावसायिक स्थानों की सफाई तथा शौचालयों की सफाई, वॉल पेंटिंग, पौधरोपण आदि के साथ वार्डों का सुंदरीकरण आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निर्धारित मानकों के आधार पर वार्डों को नंबर दिए जाएंगे। इन नंबरों के आधार पर पहले तीन वार्डों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। अधिशासी अधिकारी ने सफाई निरीक्षकों से कहा है कि वे अपने वार्डों में कूडे़ के वल्नरेबल प्वाइंट को समाप्त कर उन स्थानों का सुंदरीकरण करने के प्रस्ताव दें। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन वार्डों में शौचालयों की सफाई आदि की स्थिति का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed