{"_id":"61c8acf5afdb2b5f653dcbc7","slug":"wanted-prize-arrested-in-robbery-shamli-news-mrt570829754","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट में वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट में वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। थानाभवन थाना पुलिस ने गांव कादरगढ़ में करीब साढ़े तीन माह पहले हुई लूट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अंतरजनपदीय लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव कादरगढ़ में दिनांक 03/04 सितंबर की रात को बदमाशों ने महेश के घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। महेश की तरफ से थानाभवन थाने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि घटना में गिरवर उर्फ हसन उर्फ तोसीन निवासी काशीराम कालोनी बागपत स्थाई निवासी गांव कालनद थाना सरधना जनपद मेरठ फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार को पुलिस में लूट में वांछित आरोपी गिरवर को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। इसके अलावा थानाभवन पुलिस ने चेकिंग के दौरान शान मोहम्मद व मुस्तकीम निवासी मोहल्ला कोटला शेखुपूरा कदीम थाना कोतवाली देहात सहारनपुर को एक तमंचा और एक चाकू समेत गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
मादक पदार्थों के साथ तीन गिरफ्तार
बाबरी। पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान सूचना पर बुटराड़ा नहर पुल बिजली घर के पास से मादक पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक किलो 600 ग्राम अवैध गांजा, दो तमंचे, एक चाकू और चोरी की बाइक बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों के नाम गुलनवाज, फरमान और सद्दाम निवासी गांव बुटराड़ा थाना बाबरी है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है। संवाद