फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   VV degree college today, large employment fair

वीवी डिग्री कॉलेज में वृहद रोजगार मेला आज

Sun, 07 Feb 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
VV degree college today, large employment fair
वीवी डिग्री कॉलेज में वृहद रोजगार मेला आज
विज्ञापन

शामली। वीवी डिग्री कॉलेज में सोमवार को सेवायोजना विभाग की ओर से वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराएं हैं। अभ्यर्थी मेले में पहुंचकर भी पंजीकरण करा सकते हैं। अधिकारी कई दिनों से इस मेले की तैयारियों में जुटे हैं।

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सोमवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन वीवी डिग्री कॉलेज शामली के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेले में मुख्य अतिथि गन्ना मंत्री सुरेश राणा होंगे। अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं। मेले में भी पंजीकरण किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले से चयनित अभ्यर्थियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। मेले में एनसीआर क्षेत्र एवं स्थानीय प्रतिष्ठानों के लिए 40 से 50 कंपनियां लगभग 3500 विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार एवं परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराकर रोजगार प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि वीवी डिग्री कॉलेज में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed