फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vshuuon everyday shopping was also less

रोजमर्रा की वस्तुुओं की खरीदारी भी हुई कम

Sun, 27 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 27 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Vshuuon everyday shopping was also less
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नोटबंदी से थोक व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो गया। थोक व्यापारियों और फुटकर विक्रेताओं ने बताया कि स्थिति इतनी खराब हो गई है कि आम आदमी रोजमर्रा की वस्तुओं को ज्यादा मात्रा में न खरीदकर केवल खर्चे लायक ही खरीद रहा है। जिससे बाजार और चीनी तेल मंडियों में भी सन्नाटा पसरा रहता है।
विज्ञापन


नोटबंदी से आज स्थिति इतनी भयानक हो गई है कि आदमी घरों में रोज प्रयोग होने वाली वस्तुओं को भी बडे़ ही सोच समझकर खरीद रहा है। लोगों ने दूध, ब्रेड, चीनी, आटा, सब्जी, तेल, चावल व अन्य वस्तुएं भी ज्यादा मात्रा में नहीं खरीद रहा है। जिससे बाजारों में थोक विक्रेता व फुटकर विक्रेता और दूध व सब्जी विक्रेता भी सुबह से शाम तक ग्राहकों का इंतजार करते रहते हैं। जिससे ब्रिकी में 50 से 60 प्रतिशत की कमी हो गई है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट रोड स्थित मधुसूदन डेयरी व्यापारी दीपक कुमार ने बताया कि दूध तो घर में रोज प्रयोग करने वाली वस्तु है। नोटबंदी के कारण दूध के दाम पर तो कोई प्रभाव नहीं पड़ा है, लेकिन बिक्री में 50 प्रतिशत तक कमी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्शगंज मंडी स्थित चीनी व तेल के थोक व्यापारी अजय कुमार और पवन केडिया ने बताया कि नोटबंदी के कारण धंधा बिल्कुल चौपट हो गया है। जिससे न तो ज्यादा मात्रा में तेल व चीनी बाजारों में जा रहा और न ही गांव में दुकान करने वाले व किसान लोग ले जा पा रहे हैं। चीनी के भाव में 40 से 50 रुपये क्विंटल तक कम हो गई है, लेकिन कोई खरीदार नहीं।

चावल व्यापारी अरुण कुमार ने बताया कि दुकान पर सुबह से दोपहर दो बजे तक भी कोई ग्राहक नहीं आया। नोटबंदी से दुकान पर काम करने वालों को भी पैसा नहीं दिया जा रहा है। 

सब्जी विक्रेता बब्बू का कहना है कि सब्जी तो घर में रोज बनती है, लेकिन बाजारों में सब्जी खरीदने के लिए भी लोगों के पास पैसा नहीं है जिसके कारण बिक्री आधी से कम हो गई। वही नोटबंदी से सब्जियों के दाम में कुछ हद तक गिरावट दर्ज हुई है। फिर भी बाजार में ग्राहक नहीं दिख रहा है। 

थोक पंसारी महेश कुमार और फुटकर विक्रेता संजय गोयल ने बताया कि बाजार में सुबह से शाम तक केवल 20 प्रतिशत ही ग्राहक बाजारों में आ रहे हैं। जिससे स्थिति बहुत ही दयनीय होती जा रही है। बाजारों से मंगाए हुए माल का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। 


वही ब्रेड विक्रेता विकास गुप्ता ने बताया कि आदमी पहले की तरह ब्रेड व अन्य खाने वाली वस्तुओं को भी पैसों के कारण खरीदने को मजबूर हो रहा है। सिर्फ घरेलू वस्तुओं से ही काम चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed