{"_id":"60b67c358ebc3eb4e6450f19","slug":"voting-will-be-held-for-510-gram-panchayat-members-on-june-12-shamli-news-mrt540868867","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 जून को 510 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 जून को 510 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए होगा मतदान
Tue, 01 Jun 2021 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
शामली। जिले में 510 ग्राम पंचायत सदस्य, तीन बीडीसी सदस्यों पदों के लिए पंचायत चुनाव के लिए 12 जून को मतदान होगा। 14 जून को मतगणना होगी। खाली पदों पर मतदान की तैयारियां जिला प्रशासन ने प्रारंभ कर दी है। एडीएम अरविद कुमार सिंह ने खाली पदों पर मतदान कराने के लिए जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की।
जिले में 510 ग्राम पंचायत सदस्य और तीन बीडीसी सदस्य के पद खाली हो चुके हैं। शासन के निर्देश पर खाली पदों पर चुनाव कराने के लिए तीन जून को अधिसूचना जारी होगी। खाली पदों पर चुुनाव कराने के लिए मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में एडीएम अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई।
बैठक में आरओ और एआरओ तैनात करने को लेकर चर्चा की गई। पंचायत चुनाव के एडीओ हरीसिंह ने बताया कि जिले मे जिले में 510 ग्राम पंचायत सदस्य,तीन बीडीसी पद खाली है। जिनमें बीडीसी पद के लिए ऊन शामली और कांधला में एक बीडीसी पद खाली है। एडीएम ने आरओ और एआरओ को तैनात करने के निर्देश दिए। इस मौके पर बताया कि तीन जून को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। छह जून को नामांकन पत्र दाखिल करने और दाखिल करने की जांच होगी। सात जून को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। 12 जून को मतदान और 14 जून को मतगणना कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इस मौके पर सभी ब्लाकों के एसडीएम,आरओ-एआरओ मौजूद रहे।