{"_id":"5fc691458ebc3e9b987d8b7e","slug":"voting-went-up-by-day-70-92-percent-voting-on-teacher-post-shamli-news-mrt513611956","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन के साथ चढ़ा मतदान, शिक्षक पद पर 70.92 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन के साथ चढ़ा मतदान, शिक्षक पद पर 70.92 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन
शामली वीवी इंटर कॉलेज के पास भाजपा के बस्ते पर वोटर लिस्ट में नाम देखने एवं पर्ची लेने के लिए लगी भ
- फोटो : SHAMLI
दिन के साथ चढ़ा मतदान, शिक्षक पद पर 70.92 प्रतिशत मतदान
शामली। मेरठ खंड के विधान परिषद स्नातक और शिक्षक चुनाव में मतदान का पारा दिन के तापमान के साथ चढ़ा। सुबह नौ बजे तक मतदान केंद्रों पर इक्का-दुक्का मतदाता ही दिखे, लेकिन दस बजे तक अच्छी-खासी भीड़ जुट गई। दोपहर में पोलिंग बूथों पर कतारें नजर आईं। शिक्षक चुनाव का मत प्रतिशत अच्छा रहा, जबकि स्नातक का पिछड़ गया। शिक्षक निर्वाचन में 70.92 प्रतिशत और स्नातक में 55. 71 प्रतिशत मत पड़े। शिक्षकों के 1668 में से 1183 वोट पड़े, जबकि स्नातक निर्वाचन मेें कुल 9467 मतों में से 5274 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मंगलवार को विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन जैसे ही सुबह आठ बजे मतदान शुुरू हुआ, तो शुरुआत में कम ही मतदाता आए। इसके बाद शिक्षकों ने अच्छी वोटिंग कर सुबह दस बजे 10.6 प्रतिशत, दोपहर 12 बजे 35.90 प्रतिशत, दोपहर दो बजे तक 58.39 प्रतिशत, चार बजे तक 65.11 प्रतिशत और शाम पांच बजे तक 70.92 प्रतिशत मतदान किया। जिला निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक जिले में शिक्षक निर्वाचन में 1668 वोटों में से कुल 1183 वोट पड़ पाई हैं। इसी प्रकार शिक्षक मतदान की तुलना में स्नातक चुनाव में सुबह से कम वोटिंग हुई। सुबह दस बजे तक 6.5 प्रतिशत, दोपहर 12 बजे तक 20.6 प्रतिशत, 2 बजे तक 36.56 प्रतिशत, चार बजे तक 47.64 प्रतिशत और शाम पांच बजे तक 55.71 प्रतिशत वोटिंग हुई। स्नातक चुनाव में 9467 मतों में से 5274 वोट पड़े। शिक्षक चुनाव की तुलना में स्नातक चुनाव में 15.31 प्रतिशत कम मतदान हुआ है।
शुरुआत से बढ़ा रहा शिक्षकों का मत प्रतिशत
शामली। शिक्षक चुनाव की स्नातक से तुलना की जाए तो शिक्षक निर्वाचन में सुबह 10 बजे 4.1 प्रतिशत बढ़त मिल गई थी। दोपहर 12 बजे 15.84 प्रतिशत, दो बजे तक 21.83 प्रतिशत, चार बजे 17.47 प्रतिशत और मतदान के आखिर चरण में शाम बजे शिक्षकों का वोटिंग प्रतिशत स्नातक के मुकाबले 15.21 प्रतिशत अधिक रहा।
विज्ञापन
4125 पुरुषों और 2132 महिलाओं ने डाले वोट
शामली। विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन में 4125 पुुरुषों और 2132 महिलाओं ने अपने मतों का प्रयोग किया है। परिषद के निर्वाचन आंकड़ों के मुताबिक स्नातक चुनाव में 3384 पुरुषों और 1690 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि शिक्षक निर्वाचन में 741 पुुरुषों और 442 महिलाओं ने अपने मताधिकार किया है।
1- विधानपरिषद शिक्षक निर्वाचन मतदान का प्रतिशत का आंकड़ा
10 बजे- 12 बजे- 2 बजे--- 4 बजे-- - 5 बजे-
- 10.6- 35.90- 58.39-- 65.11- - 70.92 प्रतिशत
2- विधानपरिषद स्नातक निर्वाचन मतदान का प्रतिशत आंकड़ा
-10 बजे- -12 बजे- -2 बजे- -4 बजे- -5 बजे-
-6.5 प्रतिशत- 20.6- - 36.47- -47.64-- - 55.71 प्रतिशत

शामली वीवी इंटर कॉलेज में मतदान स्थल पर आईडी चेक करते पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI