शामली। जैन कन्या इंटर कालेज में महिला मतदाता जागरूक कार्यक्रम आयोजित किया। छात्राओं ने मतदान संबंधी गीत-नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करके महिलाओं को जागरूक किया। मतदाताओं को अनिवार्य मतदान करने का संकल्प दिलाते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
शुक्रवार को शहर के जैन कन्या इंटर कालेज में कार्यक्रम का शुभारंभ स्वीप के नोडल अधिकारी जिलाविद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, स्वीप के कॉर्डिनेटर अजय बाबू शर्मा विद्यालय के प्रबंधक विरेंद्र जैन, प्रधानाचार्या रूचिता ढाका ने मां सरस्वती के चित्र- धर्म चक्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। स्वीप के नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने मतदान के संबंध छात्र-छात्राओं और शिक्षक-महिलाओं को जागरूक किया गया। स्वीप कॉर्डिनेटर अजय बाबू शर्मा, ममता रानी ने महिलाओं के मतदान संबंधी जानकारी दी। निधि जैन, हरविंदर कौर के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने वाल ऑफ डेमोक्रेसी का निर्माण किया। मतदान को अनिवार्य का संकल्प दिलाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। पूजा मित्तल, मोनिका बंसल, नीलम शर्मा, पूजा सिंघल और छात्राओं ने मतदान संबंधी गीत-नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करके महिलाओं को जागरूक किया गया। मतदाताओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गुलाबी थीम पर आधारित विद्यालय की साज साज डोली जैन, नूपुर करुणा, गुंजन, नेहा आदि शिक्षिकाओं का योगदान रहा। संचालन रूमा गर्ग ने किया।

शामली जैन कन्या इन्टर कॉलिज में मतदाता जागरूकता अभियान के कार्यक्रम के कार्यक्रम में भाग लेती म?- फोटो : SHAMLI