फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Voting on vacant posts of Panchayat member and BDC today

पंचायत सदस्य और बीडीसी के रिक्त पदों पर मतदान आज

Sat, 12 Jun 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Voting on vacant posts of Panchayat member and BDC today
शामली। ग्राम पंचायत सदस्यों और बीडीसी के रिक्त पदों पर शनिवार को मतदान होगा। जिले में 47 ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर मतदान होना है। इसके अलावा बीडीसी के दो पदों पर भी चुनाव होना है। 40 पोलिंग बूथों पर होने वाले चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं और तैयारियों में जुटी रही।
विज्ञापन

जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 510 पद रिक्त थे। इन पदों के लिए 596 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे जबकि तीन बीडीसी पदों के लिए 11 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। ऊन ब्लॉक में बीडीसी के एक पद पर एकल नामांकन होने से यहां निर्विरोध निर्वाचन हो गया था जबकि शामली और कांधला ब्लॉक के एक-एक पद पर चुनाव होना है। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के 460 पदों पर एकल नामांकन रहने से 463 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया जबकि 47 पदों पर चुनाव होना है। इनमें कांधला में आठ, थानाभवन में 25 और ऊन ब्लॉक में 14 पदों पर शुक्रवार को मतदान होगा। जिला पंचायत सदस्य के लिए 32 और बीडीसी के आठ पोलिंग बूथ हैं। बृहस्पतिवार की शाम मतदान कार्मिक पोलिंग बूथों पर पहुंचकर तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन

उधर, बाबरी क्षेत्र के गांव भेदोड़ा में ग्राम पंचायत सदस्य के सात पदों पर उप चुनाव होना है जिसके लिए पोलिंग बूथ पर पोलिंग पार्टी पहुंच गई है। बुटराड़ा व करौदा हाथी में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के उप चुनाव हेतु पोलिंग पार्टियां पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed