फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Voting in 10 bodies of the district on May 4, counting of votes on 13th

Shamli News: जिले की 10 निकायों में चार मई को मतदान, 13 को मतगणना

Mon, 10 Apr 2023 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Voting in 10 bodies of the district on May 4, counting of votes on 13th
- कल से नामांकन पत्रों की बिक्री और दाखिल करने की प्रक्रिया होगी शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। निकाय चुनाव का बिगुल रविवार शाम बज गया। राज्य सूचना आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस-प्रशासन भी हरकत में आ गया। निकाय क्षेत्रों से होर्डिंग और बैनर उतारने का अभियान शुरु कर दिया गया। कुछ स्थानों पर पुलिस ने पैदल मार्च किया। मंगलवार से नामांकन पत्रों की बिक्री और दाखिल करने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।
जिले में तीन नगर पालिका और 7 नगर पंचायतों में चुनाव होंगे। 10 निकायों में 173 वार्ड हैं। मंगलवार से चुनाव प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। सोमवार को डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी अधिसूचना जारी करेंगे। 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक नामांकन पत्रों की बिक्री और दाखिल करने की प्रक्रिया होगी। 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 20 अप्रैल को प्रत्याशी नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। 21 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। जिले में चार मई को मतदान होगा और नतीजे 13 मई को आएंगे। डीएम रविंद्र सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारी पूरी हैं। सोमवार को मीडिया को तैयारियों के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की बिक्री और दाखिल करने की तिथि व समय
11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक
सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच की तिथि व समय
18 अप्रैल को सुबह 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक
नामांकन वापस लेने का दिनांक व समय
20 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
चुनाव चिन्ह आवंटन का दिनांक व समय
21 अप्रैल को सुबह 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक
मतदान का दिनांक व समय
4 मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक
मतगणना का दिनांक व समय
13 मई को सुबह 8 बजे से परिणाम आने तक

आरक्षण में नहीं हुआ कोई बदलाव
जिले में निकाय चुनाव के लिए सिर्फ छह आपत्ति वार्ड के आरक्षण पर आई थी। इसमें शामली में तीन, कांधला, थानाभवन और जलालाबाद में एक-एक आपत्ति आई थी। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सभी छह आपत्ति का निस्तारण कर दिया गया है। जिले में आरक्षण में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने पर पुलिस ने किया पैदल मार्च
कैराना। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने पर सीओ अमरदीप मौर्य ने पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ कस्बे में पैदल मार्च किया।

रविवार शाम निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई। जिसमें जनपद शामली में पहले चरण में 4 मई को चुनाव होंगे। निकाय चुनाव के मद्देनजर शाम को बजे सीओ अमरदीप मौर्य और कोतवाली प्रभारी श्यामवीर सिंह ने पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ कस्बे के सभी प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed