{"_id":"679d160814fbf6aa180c5e33","slug":"voting-for-district-bar-association-elections-today-preparations-complete-shamli-news-c-26-1-smrt1048-136196-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान आज, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान आज, तैयारी पूरी
Fri, 31 Jan 2025 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में बार संघ के चुनाव में जनसंपर्क करते वकील । संवाद
शामली। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा। अध्यक्ष पद पर विजेंद्र कुमार और राजपाल सिंह के बीच आमने सामने मुकाबला होगा। महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर भी दो-दो प्रत्याशी होने के कारण आमने सामने का चुनाव होगा। चुनाव में एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सात पदों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने से उनके निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
जिला बार एसोसिएशन शामली के चुनाव में मतदान से पहले दिन शुक्रवार को प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में अधिवक्ताओं से संपर्क किया। इस चुनाव में 246 सदस्य मतदान करेंगे। अध्यक्ष पद पर विजेंद्र कुमार व राजपाल सिंह के बीच सीधा चुनावी मुकाबला होगा। इसी तरह महासचिव पद जसपाल राणा व दीपक कौशिक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रतन सिंह दूबे व महेंद्र सैनी और कोषाध्यक्ष पद पर मोहित और रूपेश कुमार के बीच आमने-सामने का मुकाबला होगा। सहसचिव प्रशासन पद पर सत्यदेव मैथल व मणिकांत शर्मा, सह सचिव प्रकाशन पद पर सत्यांशु वर्मा व मोहित गर्ग के बीच चुनाव होगा। सहसचिव पुस्कालय पद पर सत्यपाल सिंह व विपिन कुमार सैनी के बीच मुकाबला होगा। एल्डर कमेटी के चेयरमैन सत्यपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को बार भवन में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। एसोसिएशन के 246 सदस्य मतदान करेंगे।