फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Voters in Shamli played a significant role in the MLC election.

Shamli News: एमएलसी चुनाव में शामली के मतदाताओं ने निभाई अहम भूमिका

Wed, 28 Oct 2026 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 28 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Voters in Shamli played a significant role in the MLC election.
शिक्षक एमएलसी चुनाव में जीत दर्ज करने में बाद प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा और शामली के लोग। भाजपा
शिक्षक सीट पर 78.26 प्रतिशत मतदान के साथ शामली छह जिलों में अव्वल, भाजपा के दोनों प्रत्याशी जीते
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। मेरठ-सहारनपुर खंड के शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव में भाजपा के दोनों प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। मंगलवार को घोषित हुए परिणामों के बीच शामली जिला मतदान प्रतिशत को लेकर चर्चा में रहा। शिक्षक सीट पर 78.26 प्रतिशत और स्नातक सीट पर 61.95 प्रतिशत मतदान के साथ जिले के मतदाताओं ने चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षक सीट पर शामली छह जिलों में मतदान प्रतिशत के मामले में पहले स्थान पर रहा।
शिक्षक सीट पर मेरठ में 50.79 प्रतिशत, बागपत में 57.83 प्रतिशत, शामली में 78.26 प्रतिशत, सहारनपुर में 63.13 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर में 65.49 प्रतिशत और हापुड़ में 61.78 प्रतिशत मतदान हुआ था। शामली में सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया, जबकि मेरठ में सबसे कम वोट पड़े।
विज्ञापन

भाजपा के श्रीचंद शर्मा शिक्षक सीट से दूसरी बार एमएलसी निर्वाचित हुए, जबकि स्नातक सीट पर भाजपा के दिनेश गोयल ने जीत दर्ज की। दोनों सीटों पर सपा प्रत्याशियों के साथ मुकाबला रहा। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हुए इस चुनाव को राजनीतिक दलों के लिए अहम माना जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप का कहना है कि पहले ही जीत की उम्मीद थी। फिर से भाजपा ने इतिहास रचा है।
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशियों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पार्टी दूसरे स्थान पर रही। उन्होंने चुनाव के दौरान अधिकारियों पर दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed