फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Voter Registration Center launched

मतदाता पंजीकरण केंद्र का शुभारंभ, मतदाता जागरूकता रैली निकाली

Tue, 16 Nov 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Voter Registration Center launched
शामली आरके डिग्री कॉलेज में मतदाता पंजीकरण केन्द्र का शुभारंभ करती एसडीएम मणी आरोरा - फोटो : SHAMLI
मतदाता पंजीकरण केंद्र का शुभारंभ
विज्ञापन

शामली/झिंझाना। राष्ट्रीय किसान पीजी कालेज में शामली में सोमवार को डिप्टी कलेक्टर मणि अरोरा ने दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मतदान की शपथ दिलाई गई और जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर ने मतदाता पंजीकरण केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार संतदास पंवार और स्वीप कोर्डिनेटर डॉ. अजय बाबू शर्मा ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया और स्वीप की गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अरविंद रस्तोगी, स्वीप सह प्रभारी नीरज विश्वकर्मा, इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।

वहीं कस्बा झिंझाना के जय सीताराम किसान इंटर कालेज में मतदाता जागरुक क्लब ने छात्रों को मतदान मा महत्व बताया। क्लब के बीआरसी संयोजक मनोज गंगवार और सुनील कुमार ने बताया कि जिन युवाओं की एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की उम्र पूरी कर ली है, वे फार्म नंबर 6 भरकर जमा कर दे। इसके अलावा मतदाता सूची में नाम आदि गलत हो तो वह संशोधन करा सकता है। उन्होंने आगामी 21 व 27 नवंबर को विशेष अभियान के तहत वोट बनवाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed