फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   voter helpline app par milegi matgarna ki jaankaari

वोटर हेल्पलाइन एप पर मिलेगी मतगणना की जानकारी

Tue, 21 May 2019 11:18 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Tue, 21 May 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
voter helpline app par milegi matgarna ki jaankaari
file - फोटो : amarujala
जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम  अखिलेश सिंह ने  प्रत्याशियों और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियो की बैठक ली। बताया कि मतगणना पंडाल में मोबाइल पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस के अधिकारी भी अपने पास मोबाइल फोन नही रख सकेंगे। केेवल रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और आब्जर्वर ही अपने पास मोबाइल रख सकेंगे। इसके अलावा चुनाव आयोग के एप वोटर हेल्पलाइन पर मतगणना की जानकारी राउंड के साथ-साथ मिलती रहेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डीएम ने बताया कि सुबह छह बजे नवीन मंडी में मतगणना स्थल पर अधिकारियों, एजेंटों तथा कर्मचारियों का प्रवेश होगा। प्रवेश के लिए दो गेट बनाए गए है। इसमें एक गेट से ऑब्जर्वर, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर व पीठासीन अधिकारी प्रवेश ले सकेंगे, जबकि दूसरे गेट से मीडियाकर्मी तथा एजेंटों को प्रवेश दिया जाएगा। सुबह सात बजे स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ कर दी जाएगी। सबसे पहले पोस्टर बैलेट पेपर की मतगणना की जाएगी। इसके बाद ईवीएम तथा सबसे आखिर में वीवीपैट मशीनों की गिनती की जाएगी। पोस्टर बैलेट पेपर के लिए चार टेबल लगाई जाएगी। इसमें 500-500 बैलेट्स के बंडल दिए जाएंगे। एक टेबल स्केनिंग के लिए रहेगी, जबकि एक टेबल आरओ जिस पर वीवीपैट के वोटों की गिनती की जाएगी। ईवीएम की गिनती 14 टेबलों पर की जाएगी। इस बार सभी विधानसभा का हर चक्र एक साथ चलेगा। किसी भी विधानसभा का चक्र नहीं गड़बड़ाएगा। गिनती के लिए तीन अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई है। प्रथम मैनुअल, द्वितीय तीसरा एक्सल फाइल व तृतीय न्यू सुविधा एप में वोटों की गिनती कर परिणाम घोषित किया जाएगा। इस बार चुनाव आयोग ने नया एप शुरू किया है, जो वोटर हेल्पलाइन के नाम से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप पर चुनाव परिणाम साथ के साथ देखने को मिलेंगे। आयोग के निर्देशानुसार सबसे पहले राष्ट्रीय और मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशियों के एजेंट होंगे। उनके बाद पंजीकृत दलों के प्रत्याशियों के एजेंटों को स्थान दिया जाएगा। सबसे आखिर में निर्दलीय प्रत्याशी के एजेंट होंगे। बैठक में एसपी अजय कुमार पांडेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, एसडीएम सदर सुरजीत कुमार, एसडीएम कैराना अमित पाल शर्मा, तहसीलदार सदर प्रीति सिंह, तहसीलदार ऊन चंद्रकांता, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, सपा से मनोज राणा, कांग्रेस से दीपक सैनी, हिंदुस्तान निर्माण दल राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी से योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विधानसभाओं के ये होंगे राउंड
विधानसभा    राउंड
कैराना    24
शामली    23
थानाभवन    25
गंगोह    29
नकुड़    31
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed