फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Voter awareness posters and banners should be made available at CHC and PHC including the district hospital.

Shamli News: जिला अस्पताल समेत सीएचसी, पीएचसी पर मतदाता जागरुकता के पोस्टर बैनर कराए उपलब्ध

Sun, 07 Apr 2024 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 07 Apr 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Voter awareness posters and banners should be made available at CHC and PHC including the district hospital.
शामली। लोकसभा निर्वाचन- 2024 मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिला चिकित्सालय समेत सभी सीएचसी और पीएचसी पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पोस्टर, बैनर व स्टीकर उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र सिंह ने जिला चिकित्सालय के अलावा सभी सीएचसी व पीएचसी पर मतदाता जागरूकता के लिए पोस्टर व बैनर उपलब्ध कराए। इसके साथ ही ओपीडी वाले पर्चे के लिए मतदाता जागरूकता स्टीकर भी उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हर दिन विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सभी विभागों के सहयोग से मतदाताओं को 19 अप्रैल 2024 को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि हमारे जनपद का वोटर टर्न आउट ज्यादा से ज्यादा हो। कार्यक्रम में एडीएम संतोष कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक जे.एस.शाक्य, जिला पूर्ति अधिकारी अंकुर यादव, एसीएमओ डॉ. अश्वनी शर्मा, डॉ. जाहिद अली, डॉ. विनोद, डॉ. कृष्णपाल, डॉ. अथर जमील, डीआईओ डॉ. करन, डीसीपीएम फईम अहमद, रोशी फातिमा, डॉ. शाइस्ता आदि मौजूद रहा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मतदाता जागरूकता पोस्टर व बैनर को सभी चिकित्सालयों पर लगाकर मतदाताओं को वोट डालने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed