फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Volunteers sacrifice their position, money and prestige and work only for the nation

Shamli News: पद, पैसा और प्रतिष्ठा का त्याग कर सिर्फ राष्ट्र का कार्य करते हैं स्वयंसेवक

Tue, 24 Jun 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Volunteers sacrifice their position, money and prestige and work only for the nation
शामली सिल्वर वेल्स स्कूल में आयोजित संघ ​शिक्षा वर्ग के समापन पर मौजूद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ प्रांत के संघ शिक्षा वर्ग का 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया।
रविवार रात को आयोजित समापन समारोह में वर्ग कार्यवाह अरविंद कुमार ने पूरे वर्ग की जानकारी देते हुए बताया कि यह संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मेरठ प्रांत के तत्वावधान में सात जून से 23 जून तक आयोजित किया गया है। इसमें मेरठ प्रांत के संघ की दृष्टि से 28 जिलों से आए 512 शिक्षार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस वर्ग के साथ-साथ एक घोष वर्ग भी संचालित है। स्वयंसेवकों ने 15 दिनों में लिए गए प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अध्यक्षा डॉ. सुमेधा ने कहा कि संघ के कार्यकर्ता पद, पैसा और प्रतिष्ठा का त्याग करके केवल राष्ट्र का कार्य करते हैं। संघ एक वट वृक्ष है, जो अपने को जलाकर पूरे मानव जगत को शीतल छाया प्रदान करता है। विभाजन के समय संघ के स्वयंसेवकों ने ही शरणार्थियों की हर संभव मदद की थी। संघ का स्वयंसेवक कभी नहीं कहता कि मैं कभी स्वयंसेवक था। वह आजन्म इस देश की सेवा का व्रत लेते हैं। संघ सामाजिक समरसता का एक जीवंत उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र ने बताया कि संघ में प्रशिक्षण की व्यवस्था शुरू से ही रही है। संघ का कार्यकर्ता इन प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से संघ की कार्य पद्धति के अनुरूप ही कार्य सीखता है और फिर समाज की सेवा में लग जाता है। संघ हिंदुओं का संगठन करता है। भारत हिंदुओं का देश है इस बात को अब पूरा विश्व स्वीकार कर चुका है, क्योंकि यदि विश्व के किसी भी व्यक्ति को दर्शन शास्त्र, गीता, वेदों, उपनिषदों, योग, आयुर्वेद का ज्ञान प्राप्त करना है, तो उसे भारत ही आना होगा। जंबूदीप, भरतखंडे, आर्यवृत्त के नाम से इस देश को जाना जाता है।
हमारी पहचान छिपाने के उद्देश्य से हमारे भारत का नाम इंडिया रखा गया। भारत प्राचीन काल से ही विश्वगुरु रहा, जिसने पूरे विश्व को ज्ञान एवं विश्व बंधुत्व को संदेश दिया है। संघ अब अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है इसलिए इस शताब्दी वर्ष में संघ को हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखकर कार्यकर्ता गृह संपर्क अभियान, सामाजिक गोष्ठी, धर्म सम्मेलनों के द्वारा समाज के बीच जाएगा।


इस अवसर पर वर्ग के वर्ग कार्यवाह अरविंद, धर्माचार्य दीपांकर, साध्वी प्राची, रामचंद्र पांडेय, प्रांत प्रचारक अनिल, सह प्रांत प्रचारक आनंद, विभाग प्रचारक अतुल कुमार, भूपेंद्र, जिला संघचालक देशपाल सिंह, जिला कार्यवाह दिवाकर सिंह तथा मेरठ प्रांत के सभी जिलों से आए विभिन्न सामाजिक संगठनों के गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। प्रांत संघ चालक में प्रेमचंद, जिला संघ चालक देशपाल सिंह, नगर प्रचार प्रमुख मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed