फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Volunteers explained the importance of discipline in walking

Shamli News: पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने बताया अनुशासन का महत्व

Thu, 26 Dec 2024 06:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 26 Dec 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Volunteers explained the importance of discipline in walking
शामली, ऊन, थानाभवन, कांधला, कैराना, बाबरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से जिलेभर में बाल पथ संचलन किया गया। स्वयंसेवकों ने लोगों को अनुशासन का महत्व समझाया। जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ प्रांत द्वारा सभी इकाइयों पर बाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। इसमें 6 से 14 वर्ष के बाल स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।शहर में पथ संचलन शहर के वीवी इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर शहर में घूमा। मुख्य वक्ता दिवाकर व कार्यक्रम अध्यक्ष अभिषेक भारद्वाज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शहर के लोगों ने पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। इस दौरान देशपाल, रामपाल, कविंद्र, हिमांक, मोहित कुमार, अमन कुमार, नगर प्रचारक ऋतिक कुमार, अर्पित कुमार आदि रहे। ऊन में पथ संचलन संस्कार भारती बाल विद्या मंदिर से शुरू होकर मैन बाजार से होते हुए बस स्टैंड, डाकघर के पास से होते हुए प्रारंभिक स्थल पर जाकर संपन्न हुआ। जिला सहसंघचालक आलोक ने बताया कि संघ की शाखाओं में अच्छे संस्कारों की शिक्षा और अनुशासन का महत्व बताया जाता है।कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षण प्रमुख रवि, खंड संघ चालक महावीर सिंह, खंड विस्तारक अक्षय, रजनीश, सुशील गर्ग, सुनील गौतम, सचिन, प्रदीप रहे। थानाभवन में दीन दयाल मार्केट, मोहल्ला रोगनग्रान, कानूगोयान, देवी मंदिर मार्ग, चौधरान पट्टी, आजाद मार्ग, मैन बाजार, चौक बाजार आदि से होते हुए सनातन धर्म सभा पर समाप्त हुआ। इसमें राकेश कांबोज, राजेश तिवारी, अर्जुन राणा, शालू राणा, डाॅक्टर संजय राणा, भारत भूषण, रहे।
विज्ञापन

कैराना में पथ संचलन बनखंडी महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर बनखंडी महादेव मंदिर पर जाकर संपन्न हुआ। पथ संचलन मार्ग पर जगह-जगह लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर जिला सहसंचालक आलोक गर्ग, नगर संचालक कमल, नगर कार्यवाह अमन, सह कार्यवाह रजत, बौद्धिक प्रमुख अभिषेक और नगर सेवा प्रमुख आशीष गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबरी के दुर्गा मंदिर परिसर से बाल पथ संचालन कार्यक्रम शुरू होकर भारत माता चौक, गुरुद्वारा चौक, आंबेडकर नगरी, पाल धर्मशाला, होली चौक, कुरैशी बस्ती, झंडा चौक, मोहल्ला सीतापुरी, मैन बाजार होते हुए मंदिर परिसर में समापन हुआ। दुष्यंत पुंडीर, आकाश शर्मा, रोहित गोयल रहे। कांधला में कस्बे के मुख्य मार्ग से पथ संचालन का आयोजन हुआ। जिला बौद्धिक प्रमुख जयदेव ने पथ संचालन निकालने से पहले बाल स्वंय सेवकों को उसके महत्व के बारे में बताया। इस दौरान रवि जैन खंड संचालक, विजय खंड कार्यवाहक, श्रीकांत सहखंड कार्यवाह, सागर विधार्थी प्रमुख, नीरज गुप्ता, गौरव, सतीश, नवीन, तेजकुमार गुप्ता, बृज बिहारी मित्तल, गौरव सैनी, नवीन, प्रमोद अटटा रहे।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed