फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Volunteers donated labor

स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया

Wed, 29 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Volunteers donated labor
स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम- द्वितीय इकाई के एक दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर की सफाई की। नेकी की दीवार को विकसित करने के लिए समाज के गरीब- कमजोर वर्ग के व्यक्तियों के अत्यधिक मदद करने के लिए प्रेरित किया गया।

मंगलवार को राष्ट्रीय किसान पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम- द्वितीय इकाई का एक दिवसीय शिविर की शुरूआत प्रोफेसर आरपी सिंह द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिलिंग चलाई गई। स्वयसेवकों को फिटनेस की महत्ता बताते हुए ‘फिट रहे स्वस्थ रहे‘ के मूलमंत्र के साथ प्रतिदिन वाकिंग, रनिंग, योग, प्राणायाम एवं सामूहिक नृत्य के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर मांगे राम सैनी ने स्वयंसेविका को जल संरक्षण ,पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। शिविर के अगले चरण में स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर की सफाई की साथ ही ‘नेकी की दीवार‘ को विकसित करने के लिए समाज के गरीब व कमजोर वर्ग के व्यक्तियों के अत्यधिक मदद करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम डाक्टर सौरभ कुमार पांडेय ने ‘गंगायात्रा‘अभियान के तहत गंगा एवं अन्य नदियों की स्वच्छता की महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर डाक्टर अनिल गुप्ता, डाक्टर चंद्रबली पटेल, डाक्टर सतेंद्र आर्य, डाक्टर एमके जल्ली, सुनील, लोकेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed