फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Volunteers and women volunteered to do shramdan and cleaned the college premises.

स्वयं सेवक-सविकाओं ने श्रमदान कर कालेज परिसर में की सफाई

Tue, 01 Mar 2022 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Volunteers and women volunteered to do shramdan and cleaned the college premises.
शामली। राष्ट्रीय किसान पीजी कॉलेज शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय एवं तृतीय इकाई का तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयं सेवक व सेविकाओं ने कालेज परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने वैज्ञानिक सीवी रमन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्राचार्य ने कहा कि हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इसलिए शिविर का मूल विषय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस रखा गया। उन्होंने बताया कि इस दिन हम भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन द्वारा रमन इफेक्ट के आविष्कार को याद करते हैं। इस वर्ष के विज्ञान दिवस का मूल विषय संपोषणीय भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण है। इसे ध्यान में रखते हुए दोनों राष्ट्रीय योजना की इकाईयों में वैज्ञानिक सीवी रमन के जीवन और उनकी उपलब्धियों पर चर्चा की गई। इसके बाद कालेज परिसर में स्वयंसेवक और स्वयं सेविकाओं ने श्रमदान देते हुए साफ सफाई की। इस अवसर पर प्रोफेसर आरपी सिंह, डॉ. सीबी पटेल, डॉ. एके गुप्ता ने संपोषणीयता विषय पर स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं को जानकारी दी गई। शिविर का संचालन डॉ. सौरभ कुमार पांडे और डॉ विनीता कुमारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed