फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Volunteers and volunteers planted saplings

स्वयं सेवक-सेविकाओं ने किया पौधरोपण

Wed, 31 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Volunteers and volunteers planted saplings
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। वीवी पीजी कॉलेज मेें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं ने पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कॉलेज परिसर में े50 पौधे लगाए गए।

कॉलेज में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि पर्यावरणीय असंतुलन को दूर करने, प्रदूषण व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए पेड़-पौधों का बड़ा महत्व है। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. छवि ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के बहुत उपयोगी हैं। इस वर्ष जून से अगस्त तक कम वर्षा होने का कारण पेड़-पौधे का अंधाधुंध कटान माना जा रहा है। इसी वजह से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। मौसम में विपरीत परिवर्तन परिलक्षित हो रहे हैं। इसके बाद स्वयंसेवक और सेविकाओं ने कॉलेज परिसर में 50 से अधिक पौधे लगाए। इस द्वितीय इकाई कार्यक्रम अधिकारी गिरीश नारायण यादव, पूर्व प्राचार्य डॉ. मंजू मगन, डॉ. प्रताप कुमार, नारायण सिंह, डॉ. मुुकेश कन्नौजिया, विकेंद्र, सोवित, पूजा ठाकुर, लतिका जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed