{"_id":"64e3b2583e2e0beab803ae54","slug":"vitamin-a-supplements-will-be-given-to-15-lakh-children-shamli-news-c-26-1-smrt1048-7717-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: डेढ़ लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: डेढ़ लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक
विज्ञापन
फोटो
शामली। सीएचसी शामली पर विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम का पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने फीता काटकर व बच्चे को विटामिन ए की खुराक पिलाकर किया।
सोमवार को सीएचसी पर शासन के निर्देश पर विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन ए की खुराक अवश्य पिलाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि यह कार्यक्रम साल में दो बार चलाया जाता है। यह कार्यक्रम एक माह तक चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले में 155552 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन एक की खुराक पिलाई जाएगी। हर छह माह के अंतर पर बच्चे को विटामिन ए की कुल नौ खुराक पिलाई जाती है। इस अवसर पर सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास, डॉ. करण सिंह, डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव, डीपीओ बाबर, बीएसए कोमल आदि मौजूद रहे।