फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Viral video of handcuffed accused riding bike

लापरवाही की हद: हथकड़ी लगा आरोपी चला रहा बाइक, पीछे बैठे दो पुलिसकर्मी, अब खाकी पर गिरेगी गाज

Fri, 16 Jun 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 16 Jun 2023 12:23 AM IST
सार

UP News : शामली में उस समय लापरवाही की हद पार हो गई, जब हाथ में हथकड़ी लगे आरोपी का बाइक चलाते वीडियो वायरल हो गया। बुलेट पर पीछे दो पुलिसकर्मी भी बैठे हैं।

विज्ञापन
Viral video of handcuffed accused riding bike
बुलेट चलाता दिखा हाथ में हथकड़ी लगा आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हथकड़ी लगा आरोपी बाइक चला रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बाइक पर आरोपी अकेला नहीं बल्कि दो पुलिसकर्मी भी पीछे बैठे हैं। एसपी ने इस मामले की सीओ सिटी को जांच सौंपी है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी एक आरोपी को हथकड़ी लगाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बुलेट को सड़क किनारे रोककर एक पुलिसकर्मी पेड़ के नीचे घास पर बैठा है, जबकि दूसरा हथकड़ी पकड़े हुए खड़ा है। इसके बाद हथकड़ी लगा हुआ आरोपी बुलेट को लेकर चलता है और दोनों पुलिसकर्मी उसके पीछे बैठकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: बुझे तीन घरों के चिराग, हर तरफ मचा कोहराम, सदमे में तीनों परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने इस मामले की जांच सीओ सिटी बिजेंद्र सिंह भड़ाना को सौंपी है। सीओ सिटी ने मामले की जांच कर एसपी को रिपोर्ट भेज दी। सीओ ने बताया यह वीडियो रविवार का है। आदर्श मंडी थाने से विद्युत अधिनियम के मामले में आरोपी को थाने का एक हैड कांस्टेबल अपनी बाइक से पीआरडी के जवान के साथ ले जा रहा था। इस मामले में हेड कांस्टेबल की लापरवाही पाई गई है।

यह भी पढ़ें: Meerut: माहौल बिगाड़ने का प्रयास, असामाजिक तत्वों ने की शहीद स्मारक पर की तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश

दोनों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जा रही है
एसपी अभिषेक ने बताया सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर आदर्श मंडी थाने के हेड कांस्टेबल ब्रिजेश और पीआरडी मांगेराम की लापरवाही पाई गई। दोनों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed