फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Violence in the name of display is unfortunate: savtantra Dev Singh

प्रदर्शन के नाम पर हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण : स्वतंत्र देव सिंह

Fri, 06 Apr 2018 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Fri, 06 Apr 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Violence in the name of display is unfortunate: savtantra Dev Singh
कैराना मायापुर फार्म हाउस पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह। - फोटो : अमर उजाला
शामली में प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि दो अप्रैल को प्रदर्शन के नाम पर जो हिंसा और अराजकता हुई, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इसको लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है और चिंतन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कैराना में मायापुर फार्म हाउस पर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि जब तक खेतों में गन्ना खड़ा है, तब तक चीनी मिलें चलेंगी, बसपा और सपा शासनकाल जैसी स्थिति नहीं रहेगी। किसानों को समय से बकाया गन्ना मूल्य दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहली बार राज्य में परिवहन विभाग सवा सौ करोड़ के फायदे में हैं, जबकि पहले परिवहन विभाग घाटे में रहता था। 8600 गांव को परिवहन से जोड़ा है, 2022 तक सभी गांवों को जोड़ दिया जाएगा। सारथी सॉफ्टवेयर से भ्रष्टाचार से अंकुश लगेगा, एआरटीओ दफ्तर से लाइसेंस और वाहन पंजीकरण कराने में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोडवेज के 18 डिपो पीपीपी मॉडल में बनाए जा रहे हैं। निर्भया फंड प्रदेश सरकार को मिल चुका है, जिससे 12500 बसों में सीसीटीवी, पेनिक बटन लगाए जाएंगे। 2019 तक एक हजार नई बसों का टेंडर हो गया है। कुंभ मेला शुरू होने से पहले नई बसें आ जाएंगी। उन्होंने कहा कि अब कोई मंत्री किसी अपराधी के लिए सिफारिश नहीं करता है, बल्कि ईमानदारी के साथ गरीबों की सेवा की जा रही है। हमारी नीतियां और मंशा ठीक हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर और फूलपुर के परिणाम और कैराना उपचुनाव में गठबंधन को लेकर कहा कि चुनाव में उतार चढ़ाव लगा रहता है। भाजपा ने उड़ीसा में जीत दर्ज की और कर्नाटक जीतने वाले हैं और अब कैराना में भी जीत दर्ज की जाएगी। सपा-बसपा मिल गए, तो थोड़ा वोट बढ़ गया, लेकिन भाजपा बूथ पर चुनाव लड़ेगी और कार्यकर्ता संकल्प लेकर कार्य करेंगे। वहीं, दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हुई हिंसा के बारे में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंसा से परिवहन विभाग को भी करोड़ों का नुकसान हुआ। दलित समाज सज्जन होता है, लेकिन अराजक तत्वों ने भीड़ में घुसकर हरकत कीं। प्रदेश सरकार इसको लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ- सबका विकास के नारे पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के नौजवान पत्थर और चरस हाथ में न लें, बल्कि कलम और दूध का गिलास हाथ में पकड़ें, जिससे तरक्की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव में सफलता के लिए भाजपाइयों को दिया पांच का मंत्र शामली। प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कैराना लोकसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों, मंडल और बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने चुनाव में सफलता पाने के लिए कार्यकर्ताओं को पांच का मंत्र दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक बूथ स्तर पर ऐसे पांच कार्यकर्ता सक्रिय करें, जो मोबाइल पर व्हाट्सप चलाने में पारंगत हैं, प्रत्येक बूथ स्तर पर दीवारों पर कमल के पांच निशान बनवाएं। उन्होंने कहा कि कैराना लोकसभा उपचुनाव भाजपा को जीतना है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की अहम भूमिका रहेगी।
बृहस्पतिवार को कैराना लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारियों के सिलसिले में कैराना स्थित मायापुर फार्म हाउस पर संगठन की बैठक हुई। इस दौरान परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन पूरी मजबूती से कार्य करे।
बूथ पर 21 सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची बनाई जाए, उनमें से अलग अलग जिम्मेदारी तय की जाएंगी। उन्हीं में से पांच ऐसे कार्यकर्ता रहेंगे, जो मोबाइल और व्हाट्सप का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के परिणाम से हताश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि चुनाव में हार और जीत तो होती रहती हैं, लेकिन जीत सुनिश्चित करने के लिए परिश्रम करने की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि कैराना सीट पर सपा और बसपा के गठबंधन को करारा जवाब देना है। उन्होंने कहा कि चुनाव तैयारी में जुटे कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाएं। चुनाव तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों की प्रत्येक दिन समीक्षा होगी। मंडल अध्यक्ष इसकी रिपोर्ट बनाकर महासचिव को भेजेंगे, जिसके बाद यह सूचना पार्टी हाईकमान को भेजी जाएगी। इस दौरान भाजपा नेता मृगांका सिंह, कैराना लोकसभा उपचुनाव प्रभारी देवेंद्र सिंह, चरथावल से भाजपा विजय कश्यप, यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंवदा तोमर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरवीर मलिक, रामजीलाल कश्यप, बिजेंद्र कश्यप, जिला पंचायत के अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, जिला महामंत्री राजन बत्रा, रामकुमार सहरावत, अभय तोमर, शिवेंद्र उर्फ शिवा, जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed