{"_id":"6169cb83694218360c618c2d","slug":"vinod-s-body-recovered-after-nine-days-drowned-in-yamuna-shamli-news-mrt560813557","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में डूबे विनोद का नौ दिन बाद शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में डूबे विनोद का नौ दिन बाद शव बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। करीब नौ दिन पहले अपने साथी के साथ यमुना में स्नान करने आया विनोद गहरे पानी में डूब गया था। तभी से लगातार गोताखोरों की टीम उसे तलाश कर रही थी। शुक्रवार सुबह उसका शव यमुना किनारे मिला।
छह अक्तूबर की अपराह्न करीब तीन बजे हरियाणा के सनौली निवासी 35 वर्षीय विनोद अपने साथी राजू के साथ कैराना में यमुना में स्नान करने आया था। दोनों स्नान कर रहे थे, तभी पानी के बहाव में बहने लगे। उन्हें डूबता देख गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगा दी थी। करीब 10 मिनट बाद गोताखोरों ने राजू को सकुशल यमुना से बाहर निकाल लिया था, लेकिन विनोद का कोई पता नहीं चल सका था। जिसके बाद पंजाब से ऑक्सीजन के साथ गोताखोरों की टीम बुलाई गई थी।
शुक्रवार सुबह विनोद का शव डूबने वाले स्थान पर यमुना में मिला। शव काफी गल गया था और फुला हुआ था। जिसके बाद गोताखोरों ने शव को यमुना से बाहर निकाला। पुलिस ने परिजनों को सूचना यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर बुला लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने पहचान के बाद पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन शव को अपने साथ हरियाणा ले गए।