{"_id":"67992823db2cad549002aa74","slug":"villagers-stopped-road-construction-subdistrict-magistrate-got-it-started-shamli-news-c-26-1-sal1002-135994-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ग्रामीणों ने सड़क निर्माण रुकवाया उपजिलाधिकारी ने चालू कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ग्रामीणों ने सड़क निर्माण रुकवाया उपजिलाधिकारी ने चालू कराया
Wed, 29 Jan 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
कांधला। गांव गढ़ी दौलत में निर्माणाधीन सड़क का कई लोगों ने विरोध करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। आरोप था कि बिना टेंडर निकाले ही निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बाद में एसडीएम और पुलिस मौके पर पहुंची। नियमानुसार ही कार्य कराने का दावा करते हुए निर्माण कार्य शुरू कराया गया।
गांव गढ़ी दौलत में ग्राम प्रधान पति राशिद जंग द्वारा मदरसा जामिया बदरुल उलूम के पास आठ लाख की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। आरोप है कि मंगलवार को गांव के ही तनवीर पक्ष के सलीम, नदीम, वासिल, शकील, वकील, इनाम व सरवर मौके पर पहुंचे और सड़क निर्माण रुकवा दिया। ग्राम प्रधान पति राशिद जंग के द्वारा एसडीएम कैराना स्वप्निल यादव को शिकायत कर सड़क निर्माण में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को एसडीएम पुलिस के साथ गांव में पहुंचे और लोगों की समस्या सुनने के बाद सड़क निर्माण चालू कराया।
एसडीएम स्वप्निल यादव ने निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा से निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न की तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नियमानुसार ही कार्य कराया जा रहा है।