फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers stopped road construction

शामली: ग्रामीणों ने हंगामा कर रुकवाया सड़क निर्माण कार्य

Sat, 18 Feb 2023 11:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 18 Feb 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped road construction
कांधला क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में सड़क निर्माण कार्य रूकवाते ग्रामीण।
शामली, कांधला। इस्लामपुर घसौली-चढ़ाव मार्ग मानक के अनुरूप न बनाए जाने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया। उन्होंने चेतावनी दी है कि मानक के अनुरूप सड़क निर्माण कार्य नहीं कराया गया तो डीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन


कांधला से गांव इस्लामपुर घसौली-चढ़ाव मार्ग की दूरी करीब पांच किलोमीटर है। इस रास्ते से इन दोनों गांव के साथ ही जनपद बागपत के गांव टांडा, छपरौली, रमाला सहित कई गांव जोड़ने के लिए यह रास्ता प्रयोग किया जाता है। पिछले दिनों ग्रामीणों ने सड़क की जर्जर हालत होने पर जनप्रतिनिधियों से इसका निर्माण कराने की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग के चलते इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। पिछले चार दिन से इस्लामपुर घसौली-चढ़ाव मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर गांव चढ़ाव और इस्लामपुर घसौली के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां कार्य मानक के अनुरूप न किए जाने को लेकर हंगामा किया। ग्रामीण नितिन, ऋषि, उपेंद्र, राजपाल, सुलेमान, उमेद, कंवर सिंह रज्जू आदि ने आरोप लगाया कि यह सड़क उनके गांव के साथ ही अन्य जनपद के भी कई गांव को जोड़ती है। लेकिन ठेकेदार इस पर कार्य मानक के अनुरूप नहीं कर रहा है। जिसके चलते कुछ ही दिन में सड़क दोबारा जर्जर हो जाएगी। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए कार्य रुकवा दिया और सड़क को मानक के अनुरूप बनाए जाने की प्रशासन से मांग की। साथ ही चेतावनी दी है कि सड़क मानक अनुरूप नहीं बनाई गई तो जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed