{"_id":"6ad7b5cb481c66b0820a3cd4","slug":"villagers-stage-a-protest-alleging-pollution-caused-by-a-factory-shamli-news-c-26-1-sal1001-176498-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: फैक्टरी से प्रदूषण फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: फैक्टरी से प्रदूषण फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने दिया धरना
Wed, 21 Oct 2026 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
कैराना समाचार-इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री से होने वाले प्रदूषण के विरोध में धरने पर बैठे ग्र
कैराना। शामली के औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी से प्रदूषण फैलने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कंडेला, हिंगोखेड़ी, शेखूपुरा और जगनपुर के ग्रामीणों ने धरना शुरू किया है। ग्रामीणों ने प्रदूषण की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्टरी से वायु और जल प्रदूषण फैल रहा है जिससे स्वास्थ्य समस्याएं भी बन रही हैं। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीण राहुल चौहान ने बताया प्रतिदिन सुबह 10 से शाम पांच बजे तक प्रदूषण के विरोध में धरना दिया जाएगा। मांग पूरी होने तक विरोध जारी रहेगा। धरने पर अमरीश, मोनू चौहान, गुरदीप, आशु और दीपक मौजूद रहे।
वहीं, फैक्टरी मालिक अशोक बंसल ने आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि फैक्टरी के प्रदूषण की तीन बार जांच हो चुकी है, लेकिन कोई प्रदूषण नहीं पाया गया। एसडीएम सचिन का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।