{"_id":"6adfb33a862e1eec4f0bf893","slug":"villagers-rally-against-police-outpost-in-charge-protest-planned-for-november-1st-shamli-news-c-26-1-sal1002-176837-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: चौकी प्रभारी के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण, एक नवंबर को प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: चौकी प्रभारी के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण, एक नवंबर को प्रदर्शन
Tue, 27 Oct 2026 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
ऊन। चौसाना चौकी प्रभारी राहुल कुमार पर नशे के खिलाफ ज्ञापन देने पहुंचे लोगों से अभद्रता करने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने एक नवंबर को प्रदर्शन करने की तैयारी शुरू कर दी है।
किसान नेता यशपाल सिंह और नेपाल सिंह ने चौसाना, खेड़ी खुशनाम, गढ़ी हसनपुर सहित कई गांवों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। करणी सेना सहित कई संगठनों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है।
किसान नेताओं ने कहा कि अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों के पास जाने वाले लोगों के साथ मर्यादित व्यवहार होना चाहिए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। किसान नेताओं के अनुसार, एक नवंबर को प्रदर्शन के माध्यम से पुलिस प्रशासन के सामने ग्रामीणों की मांगें रखी जाएंगी। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
स्मैक के नशे पर रोक लगाने की मांग, एडीजी से मिले किसान नेता
ऊन। क्षेत्र में स्मैक के कथित बढ़ते कारोबार पर रोक लगाने की मांग को लेकर किसान मजदूर संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नरेश तोमर, मेरठ महानगर अध्यक्ष विजय राघव, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष यशपाल सिंह, महावीर सिंह सरपंच, राकेश और नेपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि चौसाना और ऊन क्षेत्र में स्मैक के अवैध कारोबार से युवा प्रभावित हो रहे हैं। संगठन ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और नशे की लत से जूझ रहे युवाओं के उपचार की व्यवस्था कराने की मांग की। संवाद