फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers protest at Toda power station

टोड़ा बिजलीघर पर ग्रामीणों का धरना

Mon, 16 Aug 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest at Toda power station
चौसाना टोडा बिजलीघर पर जेई को ज्ञापन देते ग्रामीण - फोटो : SHAMLI
टोडा बिजलीघर पर ग्रामीणों का धरना
विज्ञापन

शामली, चौसाना। अघोषित कटौती की समस्या को लेकर टोड़ा के ग्रामीणों ने रविवार को बिजलीघर पर धरना दिया। ग्रामीणों ने लाइन ट्रिपिंग रोकने और दिन और रात के समय वितरण बढ़ाने की मांग की। चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस पर टोड़ा के ग्रामीण बिजली समस्या से दुखी होकर बिजलीघर पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। आरोप है कि पूरे दिन में दो से तीन घंटे बिजली आती है। कई बार लाइन ट्रिप होती है। सभी घरों में मीटर लगे हुए ग्रामीण बिलों का भुगतान भी कर रहे हैं। उसके बाद भी उन्हें अघोषित कटौती की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कई महीनों से पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है, लेकिन विभाग के अधिकारियों की हठधर्मिता के कारण उसे बदला नहीं गया। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद जेई सिकंदर यादव ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। धरने में सनोज चौधरी, तनवीर, सदाकत खां, श्रवण, गुलाब, शौेकत, देवेंद्र, ऋषिपाल, प्रविंद्र, खुर्शीद, जानआलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed