फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers plead for justice from SSP, warned to leave the village

एसएसपी से ग्रामीणों ने लगाई न्याय की गुहार, गांव छोड़ने की दी चेतावनी

Fri, 27 May 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers plead for justice from SSP, warned to leave the village
शामली। गांव तितारसी के ग्रामीणों ने थानाभवन पुलिस पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी सुकीर्ति माधव ने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे गांव छोड़कर जाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव तितारसी निवासी अमरदीप परिजनों व ग्रामीणों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचे। अमरदीप ने एसएसपी सुकीर्ति माधव को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 30 अप्रैल की शाम को श्रवण व सुशील के बीच मारपीट हो रही थी, जिसमें उसने बीच बचाव कराया था। इसके बाद श्रवण पक्ष के लोगों ने उसके घर पर डंडे व ईंट पत्थरों से हमला कर दिया था। हमले में सुमित घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने उनके पक्ष के आठ व श्रवण पक्ष के सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, जबकि उनके घर पर हमला हुआ था। हमले का समय करीब छह बजे था, जबकि पुलिस ने रिपोर्ट में आठ बजे का समय दिखाया है। एक युवक का नाम रिपोर्ट में गलत लिखा गया है, जबकि वह झगड़े के समय गांव में न होकर अपने काम पर गए थे।
विज्ञापन

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने देर रात सादा कपड़े व वर्दी में शराब के नशे में उनके घर के सामान की तोड़फोड़ की। महिलाओं व बुजुर्गों से गाली गलौज कर अभद्रता की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस दूसरे पक्ष से मिलकर उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रही है और उनका बेवजह उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने एसएसपी से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई और चेतावनी दी कि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे परिवार समेत गांव छोड़कर जाने केे मजबूर होंगे। एसएसपी ने इस मामले में निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर धर्मपाल सिंह, यशपाल, धर्म सिंह, प्रवीण, अतर सिंह, आत्माराम, लोकेश, संजय कुमार, बलजीत, वेदसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed