फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers outraged as road gets damaged by sand-laden dumpers.

Shamli News: रेत से भरे डंपरों से सड़क क्षतिग्रस्त होने पर भड़के ग्रामीण

Mon, 08 Jun 2026 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 08 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers outraged as road gets damaged by sand-laden dumpers.
गांव मंगलौरा में ग्रामीणों और खनन पट्टा संचालकों के बीच वार्ता कराते पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : बहराइच के नाजिरपुरा में लगाया जा रहा बिजली ट्रांसफार्मर।
चौसाना। गांव मंगलौरा में यमुना नदी के रेत खनन पट्टे से निकलने वाले डंपरों को लेकर ग्रामीणों और खनन संचालकों के बीच विवाद हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रेत से भरे ओवरलोड डंपर गांव के बीच से गुजर रहे हैं, जिससे रास्ते क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और हादसों का खतरा बना रहता है। विरोध बढ़ने पर ग्रामीणों ने खनन वाहनों का रास्ता रोक दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि खनन क्षेत्र तक पहुंचने के लिए यमुना नदी की ठोकर (बांध) को तोड़कर रास्ता बनाया गया है, जिसके माध्यम से डंपरों का आवागमन हो रहा है। इसके बावजूद कुछ वाहन गांव के भीतर से निकल रहे हैं। आरोप है कि शनिवार शाम एक डंपर गांव के बीच से निकला और मार्ग अवरुद्ध करने के लिए खड़ी की गई एक ट्रॉली को क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्रॉली क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर ग्रामीणों में रोष फैल गया और उन्होंने खनन से जुड़े वाहनों को गांव से न निकलने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सूचना पर बिड़ौली और झिंझाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों और खनन संचालकों से वार्ता कर मामले को शांत कराया। देर रात दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी कि रेत से भरे वाहन गांव के मुख्य मार्ग से न होकर निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से गुजरेंगे। इसके बाद खनन कार्य दोबारा शुरू हो सका। स्थिति को देखते हुए पुलिस पूरी रात क्षेत्र में निगरानी करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed