फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers of village Sunna protest at the police station

गांव सुन्ना के ग्रामीणों का थाने पर प्रदर्शन

Sat, 13 Feb 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Villagers of village Sunna protest at the police station
कांधला थाने में विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते गांव सुन्ना के ग्रामीण - फोटो : SHAMLI
कांधला। गांव सुन्ना में ग्रामीणों ने विद्युत निगम के कर्मचारियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए थाने पर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्र के गांव सुन्ना में विद्युत कर्मचारी बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने गए थे। कर्मचारी अचानक ममता के घर पहुंचे, तो महिला ने विरोध किया। आरोप है कि तीनों कर्मचारियों ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया। शोर-शराब होने पर गांव के लोग मौके पर आ गए। लोगों को मौके पर आता देख तीनों कर्मचारी फरार हो गए।
ममता ने बताया कि विद्युत निगम का उन पर 1866 रुपये बकाया है। कर्मचारी उनका केबिल काटने की धमकी दे रहे थे। ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए तीनों कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विद्युत निगम के जेई अतुल कुमार पांडेय का कहना है कि टीम गांव में बकाया बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के घरों पर वसूली के लिए गई थी। टीम ने किसी के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया है। बल्कि ग्रामीणों ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया है। ग्रामीणों के खिलाफ थाने पर तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
दिल्ली में अखिलेश से मिले सपा नेता
कांधला। सपा नेता जावेद जंग ने दिल्ली में सपा मुख्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए कांधला देहात में लड़कियों के लिए इंटर कालेज की मांग की। अखिलेश यादव ने उन्हें सपा सरकार बनने पर इंटर कालेज की सौगात देने का आश्वासन दिया। युवा किसान नेता राजन जावला ने बताया कि किसानों का 30 प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान बकाया है। सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य भी घोषित नहीं किया है। पुलिस किसानों का लगातार उत्पीड़न कर रहीं है। इस दौरान मुबारिक हसन, जावेद खान सभासद, सावेज, राशिद, इखलाक, सचिन, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed