फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers of Simbhalka struggling with the problem of dirt

गंदगी की समस्या से जूझ रहे सिंभालका के ग्रामीण

Sun, 29 May 2022 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Simbhalka struggling with the problem of dirt
शामली क्षेत्र के गांव सिंभालका में गंदगी से अटी नाली। - फोटो : SHAMLI
शामली। सिंभालका गांव की हरिजन बस्ती के ग्रामीण लंबे समय से गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं। बस्ती में कूड़े के ढेर लगे हैं और नाले के पानी की निकासी भी नहीं हो पा रही है। जिससे बस्ती में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाईकर्मी कई-कई दिन बाद आता है। जिससे समस्या बढ़ जाती है। कई बार इस संबंध में ग्राम प्रधान से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

गांव निवासी विनोद ने बताया कि पिछले कई दिनों से गंदगी की समस्या है। नाले के पानी की निकासी नहीं होने की वजह से गांव में संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका है।
विज्ञापन

प्रवीण ने बताया कि नाले के पानी की निकासी न होने से ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बरसात में बारिश का पानी घरों में घुस जाता है।
राजकुमार ने बताया कि बाईपास का निर्माण लंबे समय से चल रहा है। जिससे नाला बंद हो गया है। ग्राम प्रधान से शिकायत की थी। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय का कहना है कि सफाई कर्मचारी कई-कई दिन बाद आता है। जिससे कूड़े के ढेर लग जाते हैं। इसकी शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्राम प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि गांव में एक ही सफाईकर्मी तैनात है। उससे नियमित सफाई कराई जाती है। गांव के पास बाईपास का निर्माण चल रहा है। जिसके चलते उनके गांव के नाले की निकासी नहीं हो पा रही है। कूड़ा निस्तारण के लिए कोई जगह नहीं मिल पाई है। इस संबंध में अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed