फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers of Dakhori Jamalpur away from basic facilities

Shamli News: मूलभूत सुविधाओं से दूर दखोड़ी जमालपुर के ग्रामीण

Sun, 04 Dec 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Dakhori Jamalpur away from basic facilities
जलालाबाद क्षेत्र के गांव दखोडी जमालपुर में क्षतिग्रस्त सड़क - फोटो : SHAMLI
जलालाबाद। क्षेत्र का गांव दखोड़ी जमालपुर कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।
विज्ञापन

हालत ये है कि गांव के कई हिस्सों में साफ सफाई का अभाव है, तो कहीं पर टूटी सड़कें लोगों को जख्म दे रही है। नाली पर चैनल नहीं है। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहीं नहीं गांव में कई सड़के खस्ताहाल पड़ी है। इस संबंध में जिम्मेदारों को कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन लोगों की समस्याओं की सुध लेने को कोई तैयार नहीं।
--
नाले में फैली है गंदगी
गांव से दभेड़ी की ओर जा रहे मार्ग का नाला गंदगी से अटा पड़ा है। लोगों का कहना है कि डेंगू का प्रकोप चल रहा है। ऐसे में नाले में गंदगी से ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गांव में बड़ी चौपाल की ओर जा रहा सौ मीटर का खड़ंजा पिछले तीन माह से टूटा पड़ा है। इस मार्ग पर लोग गड्ढों में परेशान है, लेकिन कोई सुध लेने को तैयार नहीं। नाली पर चैनल नहीं है। जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा गांव के कई जगहों पर सफाई व्यवस्था काफी लचर है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी कोई करवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

समस्याओं का लगा है अंबार
रणदीप राणा ने बताया कि गांव में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जिम्मेदारों को कई बार शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। तेजबीर राणा ने बताया कि नालियों में गंदगी फैली हुई है सफाई की भी कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही। चूंकि क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप है। ऐसे में लोगों को जान का खतरा बना हुआ है। जयबीर सिंह ने बताया कि बड़ी चौपाल को जाने वाली सड़क पिछले तीन महीने से क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी है। यहां हर रोज रोज दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। - अजय कुमार, खंड विकास अधिकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed